Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

थाईलैंड में प्रधानमंत्री शिनावात्रा के खिलाफ कॉल लीक के बाद भीषण प्रदर्शन

थाईलैंड न्यूज: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के ख़िलाफ़ राजधानी बैंकॉक की सड़कों पर हज़ारों की तादाद में लोग प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे़ की मांग की है. कुछ समय पहले कंबोडिया सीमा पर हुई एक घटना को लेकर की गई एक कॉल में, थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने कंबोडिया के पूर्व नेता हुन सेन को ‘चाचा’ कहकर संबोधित किया और कहा कि इस विवाद को संभाल रहे थाईलैंड की  सेना के कमांडर “सिर्फ़ अच्छा दिखना चाहते थे और उन्होंने ऐसे बयान दिए जो किसी काम के नहीं थे.”

थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा और कंबोडिया के पूर्व नेता हुन सेन के साथ हुई यह फ़ोन कॉल लीक हो गई थी, जिसके बाद से प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं. इस कॉल से थाईलैंड में जनता का गुस्सा भी भड़क गया है और भीषण प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। इस बीच सत्तारूढ़ गठबंधन के एक प्रमुख सहयोगी ने इस्तीफ़ा दे दिया है.

हालांकि थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने इस कॉल के लिए माफ़ी मांग ली है, लेकिन साथ ही इस कॉल का बचाव करते हुए इसे ‘बातचीत की तकनीक’ भी बताया. साथ ही थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने पत्रकारों से कहा कि विरोध प्रदर्शन करना लोगों का अधिकार है, बशर्ते यह शांतिपूर्ण हो.

(इनपुट एशिया मीडिया)

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles