अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक बर्फानी शिवलिंग के दर्शन के लिए की जाती है।
यात्रा के लिए अनिवार्य ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिसके लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
अमरनाथ यात्रा 2026
- अवधि: 3 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 (57 दिन)
- पंजीकरण (रेजिस्ट्रैशन): श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत बैंक शाखाओं (554+ बैंक) के माध्यम से।
- यात्रा के लिए आयु सीमा: 13 से 70 वर्ष के बीच के लोग ही यात्रा कर सकते हैं।
- यात्रा के लिए अनिवार्य दस्तावेज: स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Compulsory Health Certificate) और सरकारी फोटो आईडी।
- यात्रा मार्ग:
1. पारंपरिक मार्ग (पहलगाम): यह लंबा (लगभग 46 किमी) है, लेकिन कम खड़ी चढ़ाई वाला है।
2. छोटा मार्ग (बालटाल): यह छोटा (14-16 किमी) है, लेकिन बहुत खड़ी चढ़ाई वाला है।
Amarnath Yatra 2026 की शुरुआत 3 जुलाई 2026 से हो रही है और ये 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। यानी के करीब दो महीने तक भक्त जन बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनते है और भगवान भोलेनाथ का दर्शन करते हैं।
अमरनाथ यात्रा 2026 के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 15 अप्रैल 2026 से शुरु है। अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो देर बिल्कुल भी न करें, जल्द से जल्द आवेदन करें। क्योंकि सीटें हमेशा लिमिटेड होती हैं।
यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यात्रा का अनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें,
- सबसे पहले आप वेबसाइट ओपन करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें या फिर भर दें।
- इस फॉर्म में अपनी सही जानकारी दर्ज करें( जैसे कि नाम, उम्र, ID)
- यात्रा की तारीख और मार्ग (पहलगाम या बालटाल) का चयन करें।
- इसके बाद जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद आपका परमिट जारी कर दिया जाएगा।
यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ऑफलाइन रेजिस्ट्रैशन के लिए पूरे भारत में लगभग 550 से ज्यादा बैंक की ब्रांच में ये सुविधा उपलब्ध है। जैसे कि, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, ICICI Bank, एक्सिस बैंक, Yes Bank इत्यादि। इन बैंकों में जाकर आप फॉर्म भर के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यात्रा के लिए सबसे जरुरी बातें
– आपकी आयु 13 से 70 साल के बीच में होनी चाहिए।
– आपके पास वैलिड हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरुरी है।
– मेडिकल सर्टिफिकेट अप्रैल 2026 में ही जारी हुआ होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन के जरूरी स्टेप्स
– सबसे पहले आप CHC (Compulsory Health Certificate) बनवाएं।
– एकदम सही जानकारी को भरना है।
– वैलिड आईडी जमा करें।
– अपनी यात्रा की तारीख पहले से चयन कर लें।
– परमिट मिलना जरुरी है, तभी यात्रा करना संभव होगा।
ध्यान रहे,
– अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन हमेशा ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होता है
– यात्रा की तारीख से करीब 7 दिन पहले स्लॉट बंद हो जाते हैं
अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार की ओर से,
– सभी यात्रियों के लिए RFID ट्रैकिंग कार्ड दिया जाएगा।
– 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
– खच्चर, पालकी और कुली के लिए प्री-पेड बुकिंग सिस्टम रहेगा।
अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है, जिसके लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

