Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

UPSC की CDS II परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 सितंबर को होगी परीक्षा, जाने कितने इतने पदों पर होगी भर्ती?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) II परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी कर दी है. जो भी उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर शेड्यूल की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी शेड्यूल देख सकते हैं.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस साल CDS II परीक्षा के माध्यम से कुल 453 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2025 तक पूरी हो चुकी है. लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

कब होगी परीक्षा?

यूपीएससी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, CDS II परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल तीन शिफ्टें होंगी और हर शिफ्ट दो घंटे की होगी.

  • अंग्रेजी का पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा.
  • सामान्य ज्ञान (GK) का पेपर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक लिया जाएगा.
  • प्रारंभिक गणित की परीक्षा शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी.

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

इस परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवार भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का मौका पाते हैं.

किसके लिए होती है CDS परीक्षा?

  • भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)
  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA)
  • वायुसेना अकादमी (AFA)
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA)

कैसे डाउनलोड करें शेड्यूल?

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर मौजूद “नया क्या है” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: “Examination Time Table: Combined Defence Services Exam (II), 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: उम्मीदवार अब टाइम टेबल की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार पेज को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें.

UPSC की CDS II परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क करें।

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles