Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

आतंकिस्तान समर्थक पोस्टर के विडिओ की प्रामाणिकता पर शक

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकिस्तान (पाकिस्तान) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर समर्थन में कथित ताैर पर पोस्टर लगाने का वीडियो वायरल होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति गणपत ब्रिज के पास निर्माणाधीन नेपली फ्लाईओवर पर पोस्टर लगा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और जनव्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पोस्टर चिपकाया जा रहा था। इसमें जियोटैगिंग भी चालू थी।

पोस्टर में शहबाज और आसिफ मुनीर की फोटो छपी है। इसमें कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। बाएं ओर आतंकिस्तान (पाकिस्तान) का झंडा है। फोटो के नीचे हरे रंग के बैकग्राउंड में सफेद रंग में उर्दू में आपत्तिजनकर शब्द लिखे हैं। इसमें आतंकिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के साथ ही शहबाज और मुनीर की तारीफ में कसीदे गढ़े गए हैं।

पोस्टर पर जम्मू कश्मीर यूथ मूवमेंट नाम के एक संगठन का जिक्र है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि वीडियो असली है या कृत्रिम रूप से बनाया गया है। फिलहाल इसकी प्रामाणिकता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ तकनीकी निगरानी के जरिए आतंकिस्तान के समर्थन का पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।

 

बर्नर फोन क्या है; देश में इस्तेमाल करना क्यों है मना?

बर्नर फोन (Burner Phone) एक सस्ता, प्रीपेड और डिस्पोजेबल मोबाइल फोन है, जिसे अक्सर अस्थायी उपयोग या उच्च गोपनीयता (privacy) के लिए इस्तेमाल किया...

रेलवे में हिंदुओं पर हलाल मांस क्यों थोपा जा रहा है?

रेल यात्री डॉ. सचिन बोधनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर हिंदू यात्रियों पर हलाल मांस थोपे जाने पर सवाल उठाया है।अभी यह बात...

बांग्लादेशी मुस्लिम जाली परमिट से ऑटो चलाते पाए गए

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने उन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक मीरा...

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

Popular Articles