Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

CG News: बलरामपुर में खनन माफिया ने आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला

CG News (Balrampur): छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में खनन माफिया ने अवैध खनन रोकने गए आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया. जानकारी के अनुसार हादसे में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र के लिब्रा घाट में रात खनन माफिया ने अवैध खनन रोकने गए पुलिस के आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया. हादसे में उनकी मौत हो गई है.

हालांकि, अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने सरकार पर कानून व्यवस्था के संबंध में निशाना साधा है.

इस घटना के बाद बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा और डीएफओ भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान सूचना मिली थी कि लिब्रा घाट से अवैध उत्खनन की जा रही है. इसके बाद टीम एक्टिव हुई और मौके लिए रवाना हुई.

आईजी ने की बड़ी कार्रवाई

अवैध खनन को रोकने के लिए टीम पहुंची हुई थी. इस दौरान रेत माफियाओं ने पुलिस आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. मामला दर्ज कर पुलिस संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. वहीं इस मामले पर सरगुजा संभाग के आईजी ने कार्रवाई करते हुए सनवाल के थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे को निलंबित कर दिया है.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

बलरामपुर में खनन माफिया ने आरक्षक की हत्या कर दी. अब इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गंभीर स्थिति बन चुकी है. अब उत्तर प्रदेश और बिहार की तरह छत्तीसगढ़ भी हो गया है. हर प्रकार का माफिया प्रदेश भर में चल रहा है. सरकार का इसमें कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार के ही संरक्षण में ये माफिया राज चल रहा है.

इस हादसे की संबंधित अधिकारी गंभीरता से जांच कर रहे हैं और अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

 

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles