Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

CG News: ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचा 29 हाथियों का झुंड, दहशत में लोग , अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ न्यूज (CG News): छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में इन दिनों हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है.

प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार की रात 29 हाथियों का झुंड ग्राम कुडेकेला के पास सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी खौफ में हैं.

क्षेत्र के लोगों की जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का दल लंबे समय से छाल रेंज में विचरण कर रहा है और आज रात यह झुंड कुडेकेला के पास मुख्य मार्ग के किनारे दिखाई दिया.

दो दर्जन से अधिक हाथियों को एक साथ देखकर गांववाले सहम गए. लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है.

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही धर्मजयगढ़ वन मंडल की टीम हरकत में आ गई और तत्काल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles