Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

शिव जी का त्रिशूल और उसमें बंधे लाल कपड़े का रहस्य क्या है?

शिव त्रिशूल भगवान शिव जी का परम अस्त्र है, जो उनकी शक्ति, संतुलन और तीन गुणों (सत, रज, तम) पर विजय का प्रतीक है। यह ब्रह्मांड का सबसे शक्तिशाली अस्त्र माना जाता है, जिसे महादेव बुराई और अज्ञानता को नष्ट करने के लिए धारण करते हैं। कहा जाता है कि त्रिशूल भगवान शिव की शक्ति का प्रतीक भी होता है और इसलिए बुरी शक्तियों के विनाशक के रूप में तत्पर त्रिशूल हमेशा शिव जी के पास रहता है।

समुद्र मंथन के दौरान शिव जी को भगवान विष्णु से त्रिशूल उपहार के रूप में मिला था।

वहीं, कुछ पौराणिक कथा में यह भी कहा गया है कि शिव जी को देवी दुर्गा से त्रिशूल प्राप्त हुआ था। उन्होंने इसका इस्तेमाल राक्षस महिषासुर के खिलाफ युद्ध में किया था।

शिव जी के त्रिशूल का महत्व:

  • तीन गुणों का संतुलन: यह सत (प्रकाश), रज (गतिविधि), और तम (अंधकार) के संतुलन का प्रतीक है।
  • त्रिशूल से तीन कालों पर नियंत्रण: त्रिशूल भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों कालों पर शिव के नियंत्रण को दर्शाता है।
  • त्रिशूल शक्ति का प्रतीक: यह तीन दिव्य शक्तियों—इच्छाशक्ति, क्रियाशक्ति और ज्ञानशक्ति का भी प्रतिनिधित्व करता है।
  • त्रिशूल की उत्पत्ति: पौराणिक कथाओं के अनुसार, विश्वकर्मा ने सूर्य देव के तेज से त्रिशूल का निर्माण किया था।
  • अधिकांश शिव मंदिरों में त्रिशूल अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाता है। यह अस्त्र आत्म-नियंत्रण, अहंकार के नाश और मानसिक संतुलन का संदेश देता है।

शिव जी का त्रिशूल में बंधे लाल कपड़ा

शिव पुराण में कहा गया है कि संपूर्ण ब्रह्मांड की शुरुआत में भगवान शिव ब्रह्मनाद से प्रकट हुए थे। और उनके साथ तीन गुण भी प्रकट हुए, रज, तम और सत गुण और इन तीन गुणों से मिलकर शिव शूल का निर्माण हुआ, जिससे त्रिशूल बना।

कथाओं के अनुसार, एक बार नवग्रह में से एक परम शक्तिशाली मंगल ग्रह ने भगवान शिव की घोर तपस्या की, जिससे भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने भगवान शिव से हमेशा उनके साथ रहने का वरदान मांगा, और ग्रहों के चक्र से दूर रहने के लिए याचना की।

भगवान ने कहा कि वे ग्रहों के चक्र से दूर हैं, ऐसे में किसी भी ग्रह को अपने साथ नहीं रख सकते, मना करने के बाद, मंगल ने शिव जी के पास रहने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि वे अपने किसी प्रतीक के साथ मेरे किसी प्रतीक को जोड़ लें।

तब मंगल ग्रह के अनुरोध को मानकर लाल कपड़े (लाल कपड़े को मंगल गृह का प्रतीक मन जाता है) को शिव जी ने अपने त्रिशूल में बांध लिया और इस प्रकार मंगल गृह, हमेशा के लिए शिव जी के समीप हो गए।

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles