Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की.

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से मेरे पिता मनोज कुमार का निधन हो गया. शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.”

“वो काफ़ी समय से अस्वस्थ थे. लेकिन, उन्होंने शिद्दत से इसका मुकाबला किया है. यह भगवान की दया है कि वो चैन से, आराम से, इस दुनिया से गए. कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा.”

‘भारत कुमार’ पड़ गया नाम

मनोज कुमार को हिंदी फ़िल्म जगत में उनकी देशभक्ति फ़िल्मों के लिए जाना जाता है. उनकी यादगार फ़िल्मों में क्रांति, उपकार, शहीद, ‘पूरब और पश्चिम’ के अलावा ‘रोटी कपड़ा और मकान’ शामिल है.

उनका मूल नाम था हरिकृष्ण गोस्वामी था. फ़िल्मी करियर के लिए उन्होंने मनोज कुमार नाम अपनाया था. उनका जन्म 1937 में ऐबटाबाद हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है.

मनोज कुमार ने देशभक्ति वाली इतनी फ़िल्में कीं और वो इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles