Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

बाबा निराला की कहानी में आया नया मोड़ उनके अगले कदम का अंदाजा लगाना नामुमकिन

बाबा निराला का किरदार निभा रहे बॉबी देओल की वेबसीरिज “एक बदनाम आश्रम 3 पार्ट 2” फिर चर्चाओं में है जो हाल ही में रिलीज हुई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और निर्मित यह वेब सीरीज़ सत्ता, धोखाधड़ी और विश्वासघात की गहराइयों को और अधिक रोमांचक ढंग से दर्शाती है।

बाबा निराला की कहानी में आया नया मोड़

इस बार बॉबी देओल अपने चर्चित किरदार बाबा निराला के रूप में एक बार फिर पर्दे पर लौटे हैं। बाबा निराला की छवि एक शक्तिशाली, रहस्यमयी और चालाक किरदार के रूप में बनी हुई है, लेकिन इस बार कहानी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

अपने किरदार के सफर को लेकर बॉबी देओल कहते हैं, “बाबा निराला का सफर दर्शकों के लिए हमेशा अप्रत्याशित रहा है। उसकी हर चाल एक नया रहस्य खोलती है, और यही उसे दिलचस्प बनाता है। यह जानना नामुमकिन है कि वह आगे क्या करने वाला है।”

शूटिंग का रोमांचक अनुभव

सीरीज़ के फिल्मांकन को लेकर बॉबी देओल ने कहा, “हर सीन को फिल्माते समय हमें काफी मेहनत करनी पड़ी ताकि किरदार की असली भावना दर्शकों तक पहुंचे। लेकिन सेट पर काम करने का अनुभव बेहद रोमांचक था। पूरी टीम ने इसे शानदार बनाने के लिए पूरी शिद्दत से काम किया।”

दिग्गज कलाकारों की शानदार अदाकारी

इस वेब सीरीज़ में बॉबी देओल के अलावा कई दमदार कलाकार नज़र आ रहे हैं। इसमें विक्रम कोचर, त्रिधा चौधरी, आधारिता पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, अनुप्रिया गोयंका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं।

“एक बदनाम आश्रम 3 पार्ट 2” को Amazon MX Player पर देखा जा सकता है।

“आश्रम 3” में बाबा निराला की कहानी में नया मोड़ आया है, जहाँ पम्मी बाबा के खिलाफ बदला लेने के लिए एक योद्धा बन गई है, और भोपा स्वामी भी आश्रम पर अपनी पकड़ मजबूत करता दिख रहा है. बाबा निराला का साम्राज्य धीरे-धीरे कमजोर होता दिखाई दे रहा है. 

बर्नर फोन क्या है; देश में इस्तेमाल करना क्यों है मना?

बर्नर फोन (Burner Phone) एक सस्ता, प्रीपेड और डिस्पोजेबल मोबाइल फोन है, जिसे अक्सर अस्थायी उपयोग या उच्च गोपनीयता (privacy) के लिए इस्तेमाल किया...

आतंकिस्तान समर्थक पोस्टर के विडिओ की प्रामाणिकता पर शक

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकिस्तान (पाकिस्तान) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर समर्थन में कथित ताैर पर पोस्टर लगाने का वीडियो...

रेलवे में हिंदुओं पर हलाल मांस क्यों थोपा जा रहा है?

रेल यात्री डॉ. सचिन बोधनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर हिंदू यात्रियों पर हलाल मांस थोपे जाने पर सवाल उठाया है।अभी यह बात...

बांग्लादेशी मुस्लिम जाली परमिट से ऑटो चलाते पाए गए

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने उन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक मीरा...

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

Popular Articles