Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

अभिमन्यु सॉन्ग रिलीज़, सोहम शाह की फिल्म क्रेजी 28 फरवरी को सिनेमाघरों में

फिल्म क्रेजी का मोस्ट अवेटेड प्रोमोशनल सॉन्ग अभिमन्यु रिलीज़ हो गया है, और सोहम शाह की ये फिल्म 28 फरवरी 2025 से दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

फिल्म क्रेजी का डायरेक्शन गिरीश कोहली ने दिया है, और सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है अंकित जैन भी इसके को-प्रोड्यूस हैं। यह फिल्म ‘क्रेजी’ अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है। यह फिल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

सोहम शाह की आने वाली इस फिल्म क्रेजी को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है, और अब इस फिल्म का मोस्ट अवेटेड प्रोमोशनल सॉन्ग ‘अभिमन्यु’ रिलीज़ हो चुका है। इस गाने ने फिल्म को लेकर और ज्यादा क्रेज़ बढ़ा दिया है।

सोहम शाह ने गाने की रिलीज़ के साथ एक खास बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु का असली मजा फिल्म में देखने को मिलेगा, लेकिन इसके म्यूजिक वीडियो में दिखाए गए विजुअल्स सिर्फ एंटरटेनमेंट पर्पस के लिए हैं।

गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिग्गज गायक किशोर कुमार की ओरिजिनल आवाज़ बरकरार रखी गई है, जो फिल्म के साउंडट्रैक को एक नॉस्टैल्जिक टच देती है। लेकिन जो चीज़ इसे और खास बनाती है, वो हैं अद्भुत विजुअल्स, जो पहले कभी नहीं देखे गए।

यह गाना सिर्फ एक संगीत अनुभव नहीं, बल्कि एक दमदार सिनेमैटिक स्पेक्टेकल है, जो दर्शकों को एक इंटरेक्टिव और हाइपर-रियलिस्टिक वर्ल्ड में ले जाता है। गाने में दिखाया गया चकव्यूह और उसमें फंसा संघर्ष इसे और भी रोमांचक और इमोशनल बना देता है।

फिल्म ने अभी से जबरदस्त चर्चा बटोर ली है और IMDb की 2025 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में सलमान खान स्टारर सिकंदर, विक्की कौशल की छावा और अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर वाली मेरे हसबैंड की बीवी भी शामिल हैं।

कुछ दिन पहले जो टीज़र आया था, उसने सबका ध्यान खींच लिया, खासकर ‘अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू’ गाने के बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म के मिस्ट्री और थ्रिलर एलिमेंट को और भी दमदार बना दिया। फैन्स के लिए ‘अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक जबरदस्त म्यूज़िकल एक्सपीरियंस बनने वाला है।

गिरीश कोहली के डायरेक्शन में बनी ‘क्रेजी’, जिसे सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है और अंकित जैन ने को-प्रोड्यूस किया है, अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है। ये फिल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles