बर्नर फोन (Burner Phone) एक सस्ता, प्रीपेड और डिस्पोजेबल मोबाइल फोन है, जिसे अक्सर अस्थायी उपयोग या उच्च गोपनीयता (privacy) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया के कई देशों में इन्हें बिना व्यक्तिगत जानकारी दिए कॉल और मैसेज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
हो सकता है आपने इस बर्नर फोन शब्द को फिल्मों और वेब सीरीज में सुना होगा जहां इसका इस्तेमाल गोपनीय बातचीत के लिए किया जाता है.
भारत में किसी भी फोन उपभोक्ता के लिए पहचान पत्र (आधार कार्ड) के साथ सर्विस प्रवाइडर जैसे, जिओ, एयरटेल, बीएसएनएल या वोडाफोन पर सिम रेजिस्ट्रैशन अनिवार्य है, बिना रेजिस्ट्रैशन या बर्नर फोन (Burner Phone) का इस्तेमाल गैरकानूनी है और दंडनीय अपराध है।
बर्नर फोन (Burner Phone) क्या है?
तकनीक की दुनिया में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह के फोन बनाए जाते हैं. इन्हीं में एक खास कैटेगरी है जिसे बर्नर फोन कहा जाता है.
- यह गोपनीयता के लिए उपयोग किये जाते हैं, ये आपकी मुख्य पहचान (पर्सनल नंबर) को छिपाने में मदद करते हैं।
- यह सामान्य कीपैड वाले फीचर फोन से लेकर साधारण स्मार्टफोन तक हो सकते हैं।
- इसका उपयोग अधिकतर डेटिंग, ऑनलाइन सेल (OLX आदि), या ऑनलाइन प्राइवेसी के लिए एक सेकेंडरी नंबर के रूप में किया जाता है, जो आपके प्राइमरी नंबर से जुड़ा नहीं होता है।
- महत्वपूर्ण नोट (भारत के संदर्भ में): भारत जैसे कई देशों में सिम कार्ड को सरकारी विभागों के पास पंजीकृत कराना अनिवार्य है, इसलिए भारत में या अन्य कई देशों में इसका उपयोग गैरकानूनी है और दंडनीय अपराध है।
बर्नर फोन असल में ऐसा डिवाइस होता है जिसे सीमित समय के लिए इस्तेमाल करने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है. इसका मुख्य फोकस यूजर की पहचान और बातचीत को निजी रखना होता है.
आम फोन की तुलना में इसमें बहुत कम फीचर्स होते हैं लेकिन प्राइवेसी के लिहाज से इसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. इसे इस्तेमाल करने के बाद आमतौर पर फेंक दिया जाता है या नष्ट कर दिया जाता है ताकि किसी भी तरह की जानकारी आगे ट्रेस न की जा सके.
क्यों कहा जाता है इसे ट्रैक करना मुश्किल?
बर्नर फोन की सबसे बड़ी खासियत यही मानी जाती है कि इसे ट्रैक करना आसान नहीं होता. यह आमतौर पर बिना किसी लंबे समय के रजिस्ट्रेशन या पहचान के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया जाता है. इसमें एडवांस फीचर्स नहीं होते.
यह एक साधारण फीचर फोन की तरह काम करता है जिसमें कॉलिंग और मैसेजिंग जैसी बेसिक सुविधाएं ही मिलती हैं. कुछ मामलों में सीमित इंटरनेट एक्सेस भी दिया जाता है लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ कम्युनिकेशन तक ही सीमित रहता है.
जहां स्मार्टफोन में ऐप्स, सोशल मीडिया, कैमरा और कई स्मार्ट फीचर्स होते हैं वहीं बर्नर फोन बेहद साधारण होता है. इसमें न तो ज्यादा स्टोरेज होता है और न ही एडवांस टेक्नोलॉजी.
इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है क्योंकि इससे डेटा जमा होने की संभावना कम रहती है. इसके अलावा, इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए नहीं बनाया जाता बल्कि जरूरत पूरी होते ही इसे बदल दिया जाता है.
भारत में बर्नर फोन गैरकानूनी
भारत में बर्नर फोन का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है. यहां सिम कार्ड लेने के लिए पहचान पत्र देना अनिवार्य होता है जैसे आधार कार्ड. ऐसे में बिना पहचान के फोन इस्तेमाल करना गैरकानूनी है.
अगर कोई व्यक्ति सरकारी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होती है जिसमें भारी जुर्माना और जेल तक की सजा शामिल है.
फिल्मों में इसे पूरी तरह अनट्रेसेबल दिखाया जाता है लेकिन वास्तविकता थोड़ी अलग हो सकती है. किसी भी डिवाइस को पूरी तरह ट्रैक-प्रूफ कहना सही नहीं है क्योंकि नेटवर्क और सर्विस प्रोवाइडर के जरिए कुछ जानकारी फिर भी जुड़ सकती है. फिर भी, सीमित इस्तेमाल और कम डेटा के कारण यह सामान्य फोन की तुलना में ज्यादा गोपनीयता देने वाला विकल्प माना जाता है.
बर्नर फोन का असली उद्देश्य निजी बातचीत को सुरक्षित रखना है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी संभव है. इसलिए तकनीक का इस्तेमाल हमेशा नियमों और जिम्मेदारी के साथ करना जरूरी है.

