Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

पाकिस्तान की महिला ने सीमा पर दिया बेटी को जन्म, नाम रखा ‘भारती’

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से पलायन कर आए उत्पीड़ित हिंदुओं के समूह में शामिल एक महिला ने अटारी सीमा पर एक बच्ची को जन्म दिया। जत्थे और परिवार के लोगों ने भारत में पैदा होने के कारण उसका नाम भारती रखा दिया। बता दें कि पाकिस्तान में जुल्म और गरीबी से त्रस्त वहां के हिंदू लगातार पलायन करते जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत 149 सिंधी हिंदुओं का जत्था अटारी बॉर्डर पर आया था।

इसी बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत से पलायन कर आए जत्थे में शामिल माया पत्नी खानू को इमिग्रेशन के दौरान पीड़ा हुई। स्थिति को गंभीरता से समझते मौजूद अधिकारियों ने उसे अटारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। खानू ने बताया कि उसके दो बेटे और 7 बेटियां हैं। पाकिस्तान में गरीबी के कारण गुजारा नहीं हो रहा है और ऊपर से आए दिन जुल्म सहना पड़ता है।

इस कारण वह लोग अपना देश छोड़ यहां रहने के लिए आए हैं। इससे पहले भी कोरोना काल के दौरान सिंध के ही एक जत्थे की महिला ने वापसी के दौरान अटारी बार्डर पर बेटे को जन्म दिया था और उसका नाम बॉर्डर रखा था। ऐसे में अब 3 साल बाद इस बच्ची का जन्म हुआ है।

बच्ची के पिता खानू ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी हुई है। वह भारती है और हमारे लिए यह नाम गौरवान्वित करने वाला है। खानू ने बेटी के जन्म पर अस्पताल में लोगों को मिठाई भी बांटी। इससे पहले कोरोना काल में सिंध के ही पाकिस्तान से भारत आई महिला निंबू बाई ने बेटे को जन्म दिया था।

 

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles