Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

महाशिवरात्रि पर 144 साल में पड़े महाकुंभ का अंतिम स्नान

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज 144 साल में पड़े महाकुंभ का अंतिम स्नान है और इसके लिए देश और विदेश से आये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है।

सरकार के सभी विभाग, पुलिस के जवान, स्वच्छता विभाग मुस्तैद कर्मी, स्वास्थ विभाग के कर्मी और अन्य अनगिनत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने वाले  सामाजिक संगठन इस आयोजन के लिए पिछले कई माह से जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

प्रयागराज में चल रहे इतने बड़े महाकुंभ के आयोजन की व्यवस्था की चर्चा देश, विदेश में हो रही है और हर आने वाला श्रद्धालु उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रत्व की प्रशंसा कर रहा है। सभी व्यवस्था कर्मियों, पुलिस दल और साधु-संतों की निस्स्वार्थ भाव से दिन-रात के अथक परिश्रम और सेवा भाव को प्रणाम कर रहे है।

महाशिवरात्रि पर हो रहे इस महाकुंभ के स्नान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया है.

सीएम योगी ने कहा है, ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!’

महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही कुंभ मेले का समापन हो जाएगा. भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल क्षेत्र’ घोषित किया गया है.

महाकुंभ के एसएसपी राजेश द्विवेदी ने कहा है, “कोई भी इस अवसर को गंवाना नहीं चाहता है. प्रयागराज के स्थानीय निवासी भी भारी संख्या में स्नान करने के लिए आ रहे हैं. इसलिए हम रात से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देख रहे हैं.”

उन्होंने कहा है, “अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है.”

सरकार के सभी विभाग, पुलिस के जवान, स्वच्छता विभाग मुस्तैद कर्मी, स्वास्थ विभाग के कर्मी और अन्य अनगिनत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने वाले  सामाजिक संगठन इस आयोजन के लिए पिछले कई माह से जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles