Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

हिंदू जनजागृति समिति द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव का अभिनंदन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हिंदू जनजागृति समिति द्वारा सम्मानित किया गया। हिंदू जनजागृति समिति और गौ-रक्षकों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने और राज्य को नक्सल-मुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों जैसे ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए उन्हें बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नक्सलवाद जिसने दशकों से राज्य के विकास और गरीब आदिवासियों के जीवन को प्रभावित किया है, उसको समाप्त करना और ‘लव जिहाद’ तथा ‘धर्मांतरण’ जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कानून लाना, हिंदू समाज सभी लोगों द्वारा सराहा गया है।

इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल में सुनील घनवट (महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ संयोजक, हिंदू जनजागृति समिति), मदन मोहन उपाध्याय (रायपुर समन्वयक, मंदिर महासंघ), हेमंत कनास्कर (छत्तीसगढ़ समन्वयक, हिंदू जनजागृति समिति), आशीष परिदा, रोहित तिरंगा और कई अन्य सदस्य शामिल थे।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को निम्नलिखित मांगों वाला एक ज्ञापन भी सौंपा:

  • ‘लव जिहाद’ और धार्मिक धर्मांतरण के विरुद्ध कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना।
  • गौ-रक्षकों पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए उन्हें विशेष सुरक्षा और कानूनी सहायता प्रदान करना; तथा नए गौ-सेवकों को कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) का उन्नत प्रशिक्षण देना, ताकि वे पशुपालन विभाग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
  • मंदिरों की भूमि की सुरक्षा और प्राचीन मंदिरों के प्रबंधन हेतु ‘मंदिर महासंघ’ की सिफारिशों के आधार पर तत्काल निर्णय लेना।
  • निजी संस्थानों में कार्यरत हिंदू महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ के विरुद्ध स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करना।
Chhattisgarhian; हिंदू जनजागृति समिति द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव का अभिनंदन
Chhattisgarhian लोक नृत्य

गौ-रक्षकों के लिए मानदेय

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से निवेदन किया कि, गौ-रक्षकों को मासिक तय मानदेय भी दिया जाए।, जो उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए एक परितोषक के रूप में होगा तथा उनके परिवार का भरण-पोषण भी आसानी से हो सकेगा।

जवाब में, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने भरोसा दिलाया कि इस मामले पर कैबिनेट मीटिंग में चर्चा की जाएगी और उसी हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

 

Popular Articles