Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

बीसीसीआई लोकपाल बने पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरुण मिश्रा

बीसीसीआई लोकपाल बने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा.

Justice Arun Mishra appointed BCCI Ombudsma (Lokpal) : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को लोकपाल नियुक्त किया है. वो इसके अलावा नैतिक अधिकारी के रूप में भी कार्य करते नजर आएंगे.

अरुण मिश्रा का साल 1989 और 1995 में रिकॉर्ड वोटों से मध्य प्रदेश बार काउंसिल में चयन हुआ था. वहीं साल 1998 में वो इतिहास में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने.

अरुण मिश्रा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जज भी रह चुके हैं.

साल 2010 में राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और कलकत्ता हाई कोर्ट में भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं.

बीसीसीआई के अंदर हाल ही में कुछ अन्य पदों पर भी नई नियुक्ति हुई है.

जय शाह ने पिछले साल दिसंबर में ICC चेयरमैन बनने के बाद बीसीसीआई सचिव पद छोड़ दिया था. ऐसे में बीते रविवार बोर्ड ने स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई थी. इसी मीटिंग में देवजीत सैकिया को नया सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की बात करें तो उनका जन्म 3 सितंबर 1955 की तारीख को ग्वालियर के एक वकील परिवार में हुआ था. उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और कलकत्ता हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में करीब 97,000 मामलों पर फैसला सुनाया था.

बीसीसीआई में सचिव देवजीत सैकिया, कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह और लोकपाल बने न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक नया बल्लेबाजी कोच भी नियुक्त किया गया है.

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने रिव्यू मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कुछ रिपोर्ट्स अनुसार गौतम गंभीर ने बैटिंग कोच की मांग की थी.

बीसीसीआई ने इस मांग को स्वीकार कर सितांशु कोटक को टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किया है.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles