Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

तमिलनाडु के नेताओं पर पीएम मोदी का तंज, “कम से कम तमिल भाषा में सिग्नेचर तो करो”

तमिलनाडु में रविवार को नए पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिल भाषा और परंपरा दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा, “मैं तो कभी-कभी हैरान हो जाता हूं. तमिलनाडु के कुछ नेताओं की चिट्ठियां जब मेरे पास आती हैं, कभी भी कोई नेता तमिल भाषा में सिग्नेचर नहीं करता है. अरे, तमिल का गौरव हो. मैं सबसे कहूंगा, कम से कम तमिल भाषा में सिग्नेचर तो करो.”

पीएम ने कहा, “देश में कई राज्यों ने मातृभाषा में डॉक्टरी की शिक्षा आरंभ की है. मैं भी तमिलनाडु सरकार से आग्रह करूंगा कि वो तमिल भाषा में डॉक्टरी के कोर्स चालू करें, ताकि गरीब मां के बेटे-बेटी भी डॉक्टर बन सकें.”

पीएम मोदी की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में प्रस्तावित तीन भाषाओं की नीति को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है.

सीएम स्टालिन का आरोप है कि ये नीति क्षेत्रीय भाषाओं पर हिंदी भाषा को थोपने की कोशिश है.

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles