ज्येष्ठ मलमास: हिंदू वर्ष या विक्रम संवत 2083 का ज्येष्ठ माह, 2 मई 2026, शनिवार से शुरू होकर 29 जून 2026, सोमवार तक चलेगा। इस वर्ष अधिक मास (मलमास) के संयोग के कारण ज्येष्ठ का महीना लगभग 59-60 दिनों का होगा, इसमें 17 मई से 15 जून 2026 तक अधिक मास रहेगा।
ज्येष्ठ मलमास मुख्य तिथियाँ
- प्रारंभ तिथि: 2 मई 2026
- समापन तिथि: 29 जून 2026
हिंदू नव वर्ष या विक्रम संवत, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। यह प्राकृतिक, कृषि और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, साल 2026 में यह 19 मार्च से शुरू होकर ‘रौद्र’ संवत्सर (विक्रम संवत 2083) के रूप में जाना जाएगा। यह सूर्योदय से ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना का प्रतीक है।
अधिक मास या मलमास या पुरुषोत्तम मास
हिंदी कैलेंडर, विक्रम संवत का तीसरा माह (Jyeshtha Month 2026) ज्येष्ठ 2 मई से शुरू हो रहा है और यह 29 जून तक रहेगा. ज्येष्ठ को जेठ का महीना भी कहते हैं. इस बार ज्येष्ठ माह 30 दिनों का न होकर 59 दिनों का होगा.
आमतौर पर कोई भी महीना 29, से 31 दिनों का होता है, लेकिन इस साल ज्येष्ठ का महीना 59 दिनों का है। क्योंकि इसमें अधिक मास जुड़ रहा है. इसको मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है और यह ज्येष्ठ मलमास कहलाएगा।
हर 2.5 साल में एक बार अधिक मास जुड़ता है. यह जिस माह में जुड़ता है, उसके शुक्ल पक्ष से इसकी शुरूआत होती है. अधिकमास के जुड़ने की वजह से वह महीना 59 या 60 दिनों का हो जाता है.
इस वर्ष अधिक मास ज्येष्ठ माह में जुड़ रहा है, इसलिए वह ज्येष्ठ अधिक मास या ज्येष्ठ मलमास कहलाएगा. इसका प्रारंभ 17 मई रविवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रहा है और इसका समापन 15 जून सोमवार को ज्येष्ठ अधिक मास अमावस्या को होगा.
मलमास का प्रारंभ शुक्ल पक्ष से होकर समापन कृष्ण पक्ष में होता है.
ज्येष्ठ माह में भगवान विष्णु के त्रिविक्रम स्वरूप की पूजा करते हैं, मलमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं इसलिए इस महीने में भगवान विष्णु के पुरुषोत्तम स्वरूप की पूजा की जाती है. इसके अलावा ज्येष्ठ माह में पवनपुत्र हनुमान, शनिदेव, वट वृक्ष और मां गंगा की पूजा करते हैं और जल अर्पण करते हैं.
ज्येष्ठ (ज्येष्ठ मलमास) माह व्रत और त्योहार
05 मई 2026, मंगलवार: एकदंत संकष्टी चतुर्थी, पहला बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
11 मई 2026, मंगलवार: दूसरा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
13 मई 2026, बुधवार: अपरा एकादशी
14 मई 2026, बृहस्पतिवार: गुरु प्रदोष व्रत
15 मई 2026, शुक्रवार: वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि
16 मई 2026, शनिवार: वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या
19 मई 2026, मंगलवार: तीसरा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
20 मई 2026, बुधवार: वरद चतुर्थी व्रत
25 मई 2026, सोमवार: गंगा दशहरा
26 मई 2026, मंगलवार: चौथा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
27 मई 2026, बुधवार: अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी
30 मई 2026, शनिवार: अधिक पूर्णिमा व्रत
31 मई 2026, रविवार: ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा
02 जून 2026, मंगलवार: पांचवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
03 जून 2026, बुधवार: विभुवन संकष्टी व्रत
07 जून 2026, रविवार: अधिक भानु सप्तमी
09 जून 2026, मंगलवार: छठा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
11 जून 2026, बृहस्पतिवार: परम एकादशी
12 जून 2026, शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत
13 जून 2026, शनिवार: अधिक मासिक शिवरात्रि
15 जून 2026, सोमवार: ज्येष्ठ अधिक मास खत्म, मिथुन संक्रान्ति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या
16 जून 2026, मंगलवार: सातवाँ बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
18 जून 2026, बृहस्पतिवार: प्रद्युम्न चतुर्थी
21 जून 2026, रविवार: भानु सप्तमी
23 जून 2026, मंगलवार: आठवाँ बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल
25 जून 2026, बृहस्पतिवार: गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी
27 जून 2026, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत
29 जून 2026 सोमवार: वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा
हिंदू नव वर्ष या विक्रम संवत, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। यह प्राकृतिक, कृषि और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, साल 2026 में यह 19 मार्च से शुरू होकर ‘रौद्र’ संवत्सर (विक्रम संवत 2083) के रूप में जाना जाएगा। यह सूर्योदय से ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना का प्रतीक है।
हिंदू वर्ष (विक्रम संवत) चंद्र कैलेंडर (Lunar Calendar) पर आधारित है, जिसमें 12 महीने होते हैं, लेकिन हर 2.5 साल में एक ‘अधिमास’ (अधिक मास) जुड़ता है जिसको मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।
इस वर्ष का नाम ‘रौद्र’ विक्रम संवत है, जो वैश्विक हलचल, तीव्र बदलाव, मौसमी और पर्यावरण में असामान्य घटनाओं का संकेत देता है।
इतिहास में इसी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को हराकर सनातन धर्म का शासन स्थापित किया था, जिससे इसका नाम विक्रम संवत शुरू हुआ।
हिंदू कैलेंडर, विक्रम संवत के 12 महीने :चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ, और फाल्गुन हैं।
वर्ष 2026 में ज्येष्ठ मलमास की प्रारंभ तिथि: 2 मई 2026 और समापन तिथि: 29 जून 2026 के दौरान 17 मई से 15 जून 2026 तक मलमास रहेगा।
-इति-

