Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से लिखित में माफ़ी मांगी

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से लिखित में माफ़ी मांगी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को बताया कि TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दी अपनी टिप्पणी के लिए लिखित में माफ़ी मांग ली है.

गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सत्ता पक्ष के सांसदों ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणी के मुद्दे को उठाया.

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने लिखित माफ़ी की जानकारी देते हुए कहा, “कल सदन में जो कुछ भी हुआ वो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और किसी भी सदस्य, विशेष रूप से महिलाओं पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए. ये सदन की गरिमा, मर्यादा के अनुरूप नहीं है.”

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “किसी भी व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए. सहमति-असहमति, सकारात्मक व्यंग्य भी हुए हैं यहां लेकिन कोई विशेष टिप्पणी, संसदीय मर्यादा के अनुकूल नहीं है.

माननीय सदस्य ने भी इस संबंध में क्षमा मांग ली है और लिखित में मुझे दे दिया है.”

बुधवार को TMC सांसद ने कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सत्ता पक्ष लगातार विरोध जताता रहा. इसके बाद कल्याण बनर्जी ने माफ़ी भी मांगी थी.

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था, “निजी तौर पर मुझ पर और भारत की महिलाओं पर जो टिप्पणी की गई है उसके लिए मैं माफ़ी स्वीकार नहीं करूंगा.”

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles