Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

Earthquake: अब बंगाल की खाड़ी में भू-डोल ; 5.1 तीव्रता के झटके कोलकाता तक महसूस

मंगलवार की सुबह 6:10 बजे बंगाल की खाड़ी में भू-डोल (Earthquake) आने से, उसके झटके बंगाल की राजधानी कोलकाता तक महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार की सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया। इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। एनसीएस ने बताया कि भूकंप आज सुबह 6:10 बजे 91 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी तरह के जान और माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी ने एक्स पर लिखा कि भूकंप (Earthquake) का केंद्र बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में 91 किलोमीटर की गहराई में था.

रिक्टर स्केल पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 5.1 मापी गई है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 3.7 थी। इसका केंद्र मंडी क्षेत्र में 31.48 डिग्री अक्षांश और 76.95 डिग्री देशांतर पर था। सुंदरनगर क्षेत्र में किआर्गी के पास भूकंप 7 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। मंडी जिला भूकंपीय क्षेत्र 5 में आता है, जो कि उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है।

17 फरवरी को दिल्ली में आया था तेज भूकंप

राष्ट्रीय राजधानी में 17 फरवरी की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र में 5 किलोमीटर की गहराई में था और वहां कुछ लोगों को भूकंप के बाद तेज आवाजें सुनीं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक ओपी मिश्रा ने कहा कि धौला कुआं क्षेत्र में 2007 में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, इसका प्रभाव उतना तीव्र नहीं था क्योंकि केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। दिल्ली को भूकंपीय क्षेत्र-4 में रखा गया है, जो देश में दूसरा सबसे खतरे वाला क्षेत्र है। उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सबसे अधिक भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। भूकंप संभावित दूरस्थ और निकटस्थ स्थानों में भूकंप आने पर भी दिल्ली में झटके महसूस किए जाते हैं।

बीते 17 फ़रवरी को दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:36 बजे 4.0 की तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया था.

 

(इनपुट: इंटरनेट मीडिया)

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles