Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

Cyclone Fengal के कारण भारी बारिश की आशंका, चेन्नई और आसपास के ज़िलों में स्कूल बंद

Cyclone Fengal के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, चेन्नई और आसपास के ज़िलों में स्कूल बंद।

बुधवार (27 नवंबर, 2024) को तमिलनाडु के कई हिस्सों में Cyclone Fenga के चलते बारिश की भविष्यवाणी के बीच, अधिकारियों ने भारी बारिश की आशंका के चलते नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर सहित कई क्षेत्रों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

तिरुचि, पुदुकोट्टई और अरियालुर में भी छुट्टी घोषित की गई है।

तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका के चलते कई ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

प्रशासन ने चेन्नई और आस पास के ज़िलों में स्कूल बंद करने के आदेश दे दिये हैं.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, Cyclone Fenga के कारण बंगाल की खाड़ी में दक्षिण पश्चिम में बना दबाव गहरा गया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बुधवार को यह दबाव उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चक्रवात का रूप ले सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और आस पास बारिश गुरुवार तक जारी रह सकती है. फ़िलहाल चेन्नई में लगातार बारिश हो रही है.

प्रशासन ने मछुआरों को समंदर में अंदर जाने से मना किया है.

कम से कम दो ज़िलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने कहा है कि, Cyclone Fengaके कारण बारिश अगले शुक्रवार तक जारी रह सकती है.

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles