Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

Cricket: चैंपियंस ट्रॉफी जीत अजेय बना भारत, फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराया

दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया.

चैंपियंस ट्रॉफी के इस फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने 252 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे टीम इंडिया ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की पारी खेलकर अहम योगदान दिया.

भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. इससे पहले साल 2002 और साल 2013 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.

भारत की जीत में रोहित शर्मा के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 48 रन की पारी खेलकर अहम योगदान दिया. केएल राहुल 34 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटे.

वहीं भारत की इस जीत में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा. भारतीय स्पिनर्स ने कमाल नहीं किया होता तो टीम इंडिया 50 ओवर में न्यूजीलैंड को 251 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब नहीं हो पाती.

कुलदीप यादव की गेंदबाजी

न्यूजीलैंड को रचिन रविंद्र ने 39 रन की बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी. लेकिन पहले पावरप्ले का अंत होते ही कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव पर दांव लगाया.

रोहित शर्मा का यह दांव काम कर गया और उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर रचिन को बोल्ड कर दिया.

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की पारी संभल पाती इससे पहले कुलदीप यादव ने अपने अगले और न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में विलियमसन को भी वापस भेज दिया.

कुलदीप यादव के इन दो विकेट के बाद न्यूजीलैंड को उबरने का मौका ही नहीं मिला. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 40 रन खर्च किए.

न्यूज़ीलैंड की सधी शुरुआत

इससे पहले, रचिन रविंद्र और विल यंग ने न्यूज़ीलैंड के लिए पारी की शुरुआत की और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया.

लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर विल यंग को एलबीडब्ल्यू आउट कर न्यूज़ीलैंड टीम को पहला झटका दिया.

इसके बाद कुलदीप यादव ने 8 गेंद के अंतराल में दो विकेट झटके और न्यूजीलैंड का स्कोर 12.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 75 रन था.

इसके बाद न्यूजीलैंड को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला और भारतीय स्पिनर्स ने कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी.

चैंपियंस ट्रॉफी के इस फाइनल में हालांकि, डेरेल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभालने की पूरी कोशिश की. फिलिप्स ने भी 34 रन की पारी खेलकर मिचेल का अच्छा साथ दिया.

लेकिन वरुण ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया. न्यूजीलैंड ने 37.5 ओवर में 165 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला और 40 गेंद में 53 रन की नाबाद पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान 251 के स्कोर तक पहुंच पाया.

चैंपियंस ट्रॉफ़ी में इंडिया की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है. इससे पहले टीम इंडिया ने ग्रुप ए के मैच में न्यूज़ीलैंड को 44 रनों से हराया था.

फ़ाइनल मुक़ाबला खेल रही इंडिया और न्यूज़ीलैंड दोनों ही टीमें चैंपियंस ट्रॉफ़ी की ग्रुप ‘ए’ की टीमें हैं.

भारत ने सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम ने सेमीफ़ाइनल में साउथ अफ़्रीका को हराया था.

 

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles