Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

मोरारी बापू की श्रीराम कथा राजगीर में 24 मई से

Bihar News: श्रीराम कथावाचक और गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस के विद्वान श्री मोरारी बापू जल्दी ही इस गर्मी के मौसम में राजगीर के लोगों को राम कथा के पवन संदर्भों से आध्यात्मिक शांति प्रदान करेंगे।

मोरारी बापू 24 मई से 1 जून तक ऐतिहासिक नगरी राजगीर में रहेंगे. इस दौरान श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा. यहां कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की जा रही है.

मुरारी बापू जी की श्रीराम कथा का आयोजन राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) में आगामी 24 जून से किया जाएगा. इस श्रीराम कथा के कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से कथावाचक के रूप में मोरारी बापू को आमंत्रित किया गया है. ऐसे में 24 मई से 1 जून तक होने वाले इस कार्यक्रम में भक्तगण राम कथा का आनंद लेंगे.

कौन हैं मोरारी बापू?

मुरारी बापू जी आध्यात्मिक जगत में प्रसिद्ध व्यक्ति और कथावाचक हैं। भारत के गुजरात राज्य में जन्मे मुरारी बापू जी का पूरा नाम मोरारिदास प्रभुदास हरियाणी है। मोरारी बापू का नाम देश के चर्चित रामकथा वाचक में से एक है. कथा सुनाने के अपने निराले अंदाज के लिए मोरारी बापू जाने जाते हैं. वे भारत समेत दुनियाभर के देशों में कथावचन करते हैं. मुरारी बापू जी कथा के दौरान गद्य, पद्य, तर्क संमत विचार और लोकप्रिये काव्य का सुंदर मिश्रण करते हैं. बापू के बारे में कहा जाता है कि वो दान पुण्य पर भी विशेष ध्यान देते हैं. पुलवामा हमला और उत्तराखंड में आई आपदा में भी उन्होंने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया था.

श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

राजगीर के कन्वेशन सेंटर में होने वाले इस श्रीराम कथा कार्यक्रम के लिए  प्रशासन और आयोजन समिति की और से समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं. आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के दौरान 1,500 श्रद्धालुओं के कथाश्रवण और  भोजन की व्यवस्था की जाएगी. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है. पार्किंग, टॉयलेट और बाक़ी चीजों पर भी आयोजन समिति अपनी नजर रख रही है. आयोजन समिति के अनुसार भोजन  शुद्ध सात्विक रहेगा और उसी के तैयारी की जा रही है.

राजगीर कैसे पहुंचे?

मुरारी बापू जी की श्रीराम कथा के आयोजन में सम्मिलित होने की लिए बिहार की राजधानी पटना से राजगीर लगभग 100 किलोमीटर दूर है. जहां तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट (प्राइवेट बस) के माध्यम से पहुंचा जा सकता है. यदि ट्रेन की बात करें तो पटना से राजगीर के लिए कई ट्रेन हैं जो 2 घंटे में राजगीर पहुंचा देती हैं. राजगीर रेलवे स्टेशन से इस स्थल की दूरी लगभग 10 मिनट की है.

श्रीराम कथावाचक मोरारी बापू ने 1976 में केन्या की राजधानी नैरोबी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय राम कथा का आयोजन किया था। वे भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ़्रीका और वेटिकन सिटी सहित दुनिया के कई देशों में श्रीराम कथा का वाचन कर चुके हैं।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles