Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

पाकिस्तान के दक्षिणी वज़ीरिस्तान और टांक के कुछ इलाक़ों में क़र्फ़्यू की घोषणा

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में टांक के डिप्टी कमिश्नर और दक्षिणी वज़ीरिस्तान के डिप्टी कमिश्नर ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के मद्देनज़र कई इलाक़ों में 17 मार्च 2025 को पूरी तरह से क़र्फ़्यू लगाने की घोषणा की है.

टांक (Tank) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। यह पहले डेरा इस्माइल ख़ान ज़िले का हिस्सा हुआ करता था।

टांक के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुरोध पर कोर्ट फ़ोर्ट, मंज़ई, ख़ैरगी, कारी वाम से जंडोला तक मुख्य सड़क पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूरी तरह क़र्फ़्यू रहेगा.

हालांकि, कोर्ट फोर्ट, गोमल और घारदावी से वाना तक जाने वाली सड़क सभी तरह के यातायात के लिए खुली रहेगी.

इसी तरह, पाकिस्तान के दक्षिण वज़ीरिस्तान लोअर के डिप्टी कमिश्नर की अधिसूचना के अनुसार, ज़लाई से कैडेट कॉलेज वाना रोड और तानई से सरोकाई, जंडोला रोड पर भी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूरी तरह क़र्फ़्यू रहेगा.

दरअसल, पिछले दो दिनों में पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में सशस्त्र आतंकवादियों ने क़रीब दर्जन हमले किए हैं.

इस दौरान अधिकांश हमलों में पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाया गया है. दक्षिणी वज़ीरिस्तान में दो पूर्व पुलिस अधिकारियों की हत्या भी की गई थी.

पाकिस्तान में  आतंकवादियों के इन हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं. जबकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में करक और लक्की मरवात में दो आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है. इन्हीं घटनाओं के मद्देनज़र क़र्फ़्यू लगाया गया है.

पाकिस्तान में पनाह लिए हुए आतंकी संगठन अब पाकिस्तानी सरकार और सेना के लिए खुद मुसीबत बनते जा रहे हैं।

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles