Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीबी जनरल झांग यूक्सिया पर गंभीर आरोप

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीबी जनरल झांग यूक्सिया (Zhang Youxia) पर क़ानून के उल्लंघन के आरोप

चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों पर अनुशासन और क़ानून के उल्लंघन के शक में जांच चल रही है. इन दो अधिकारियों में चीन के सबसे ऊंचे रैंक वाले जनरल झांग यूक्सिया (Zhang Youxia) भी शामिल हैं. उन्हें राष्ट्रपति शी जिनपिंग का सबसे क़रीबी सहयोगी और युद्ध का अनुभव रखने वाले कुछ चुनिंदा बड़े अधिकारियों में से एक माना जाता है.

China's Xi clinches third term with loyalists support
China’s Xi clinches third term with loyalists support

झांग यूक्सिया पीपल्स लिबरेशन आर्मी में एक शीर्ष चीनी जनरल हैं और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के पहले रैंक के वाइस चेयरमैन भी हैं।

यूक्सिया ताकतवर चीनी पोलित ब्यूरो (सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की कार्यकारी संस्था) के सदस्य भी हैं.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक अभियान चलाया है. इसके तहत अक्तूबर, 2025 में भ्रष्टाचार के आरोपों में आठ जनरलों को हटाया गया था.

अब जिन दो अधिकारियों के ख़िलाफ़ जांच की जा रही है उसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी जनरल झांग यूक्सिया (Zhang Youxia) भी शामिल हैं.

 

(संक्षिप्त समाचार)

Popular Articles