Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

अफ़ग़ानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर जय शाह का बड़ा एलान

एमटीन्यूज24×7 न्यूज: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को विस्थापित हुई अफ़ग़ानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की सहायता के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है.

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अफ़ग़ानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए इसका एलान किया है.

जय शाह ने लिखा, “मुझे आईसीसी की ओर से यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने बीसीसीआई, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर एक ऐतिहासिक पहल की है.”

जय शाह ने कहा, “जिसके तहत हम विस्थापित अफ़ग़ान महिला क्रिकेटरों को उनके क्रिकेट और विकास की यात्रा में सहायता प्रदान करेंगे.”

आईसीसी की वेबसाइट पर जारी एक बयान के मुताबिक़, इस सहायता के लिए आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से इन खिलाड़ियों को क्रिकेट और व्यक्तिगत विकास दोनों में मदद करने के लिए हाथ मिलाया है.

आईसीसी के बयान के मुताबिक़, “आईसीसी एक विशेष फंड बनाएगा जो सीधे आर्थिक मदद देगा, ताकि ये क्रिकेटर उस खेल को जारी रख सकें जिससे वे प्यार करते हैं और जिसके लिए उन्हें जरूरी संसाधन मिल सकें.”

आईसीसी ने बताया कि इसके साथ ही एक प्रोग्राम भी चलाया जाएगा, जिसमें कोचिंग, विश्वस्तरीय सुविधाएं और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि ये खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकें.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles