Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

शनिदेव की कथा: क्यों किया जाता है शनिवार का व्रत और पूजा

शनिदेव को शनि ग्रह भी कहा जाता है, शनिदेव, सूर्य देव एवं माता छाया के पुत्र हैं और सूर्य देव साक्षात नारायण के अवतार है और सभी ग्रहों के अधिपति, अधिदेव माने गए है।

शनि देव को न्याय के देवता भी माना जाता है, अर्थात पृथ्वी के जीवों के साथ साथ सम्पूर्ण  ब्रह्मांड के जीवों को न्याय देने में सक्षम हैं।

शनिदेव को न्याय के देवता, के साथ कर्मों का देवता भी माना जाता है।

शनिदेव के बारे में कुछ पौराणिक और लोक-प्रचलित तथ्य,

  • शनिदेव, भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र हैं।
  • शनिदेव के अन्य नाम, यमाग्रज, छायात्मज, नीलकाय, क्रुर कुशांग, कपिलाक्ष, अकैसुबन, असितसौरी, और पंगु हैं।
  • शनिदेव का वाहन पक्षीराज गिद्ध हैं, और शनिदेव को गिद्ध पर सवारी करते हुए दिखाया जाता है।
  • शनिदेव के हाथों में धनुष, बाण, और त्रिशूल रहते हैं।
  • शनिदेव को न्यायाधीश भी कहा जाता है।
  • शनिदेव की बहन का नाम देवी यमुना है, जो सूर्य देव की पुत्री भी हैं।

शनिदेव के जन्म के संदर्भ में, पौराणिक कथा के अनुसार, कश्यप मुनि के वंशज भगवान सूर्यनारायण की पत्नी स्वर्णा (छाया) की कठोर तपस्या से ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि का जन्म हुआ था। माता छाया ने भगवान शंकर जी की कठोर तपस्या की थी और तेज गर्मी व धूप के कारण माता छाया के गर्भ में स्थित शनिदेव का वर्ण काला हो गया था, पर इस तप ने बालक शनि को अद्भुत व अपार शक्ति से युक्त कर दिया और उनका स्थान सर्वोच्च माना गया है।

अनुशासन और न्याय के देवता शनिदेव ऐसे जातक पर क्रोधित होते हैं जो अधार्मिक कार्यों में लिप्त रहते हैं, बेईमान, अनैतिक व्यवहार करते हैं, कर्तव्यों की उपेक्षा करना, बड़ों का निरादर (अनादर करना) और गरीब, दुखी तथा रोगियों के साथ दुर्व्यवहार करते है।

शनिदेव को कर्म (सत्कर्म) प्रिय है। आलसी और अकर्मंड जातक शनिदेव को पसंद नहीं हैं।

आईए शनिदेव और राजा विक्रमादित्य की प्रेरणादायक कहानी जानते हैं।

शनिदेव और राजा विक्रमादित्य की कहानी

शनिदेव और राजा विक्रमादित्य की कहानी के अनुसार, एक समय स्वर्गलोक में सबसे बड़ा कौन के प्रश्न को लेकर सभी देवताओं में वाद-विवाद प्रारम्भ हुआ और फिर परस्पर भयंकर युद्ध की स्थिति बन गई। इस समस्या को लेकर सभी देवतागण, देवराज इंद्र के पास पहुंचे और बोले, हे देवराज! आपको निर्णय करना होगा कि नौ ग्रहों में सबसे बड़ा कौन है?

देवताओं का प्रश्न सुनकर देवराज इंद्र उलझन में पड़ गए। और कुछ देर सोच कर बोले, हे देवगणों! मैं इस प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ हूं। पृथ्वीलोक में उज्ज्यिनी नगरी में राजा विक्रमादित्य का राज्य है। हम राजा विक्रमादित्य के पास चलते हैं क्योंकि वह न्याय करने में अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनके सिंहासन में अवश्य ही कोई जादू है कि उस पर बैठकर राजा विक्रमादित्य दूध का दूध और पानी का पानी अलग करने का न्याय करते हैं।

देवराज इंद्र के आदेश पर सभी देवता पृथ्वी लोक में उज्ज्यिनी नगरी में पहुंचे। देवताओं के आगमन का समाचार सुनकर स्वयं राजा विक्रमादित्य ने उनका स्वागत किया। महल में पहुंचकर जब देवताओं ने उनसे अपना प्रश्न पूछा तो राजा विक्रमादित्य भी कुछ देर के लिए परेशान हो उठे। क्योकि सभी देवता अपनी-अपनी शक्तियों के कारण महान शक्तिशाली थे। किसी को भी छोटा या बड़ा कह देने से उनके क्रोध के प्रकोप से भयंकर हानि पहुंच सकती थी।

तभी राजा विक्रमादित्य को एक उपाय सूझा और उन्होंने विभिन्न धातुओं- स्वर्ण, रजत, कांसा, तांबा, सीसा, रांगा, जस्ता, अभ्रक, व लोहे के नौ आसन बनवाए। धातुओं के गुणों के अनुसार सभी आसनों को एक-दूसरे के पीछे रखवा कर उन्होंने देवताओं को अपने-अपने सिंहासन पर बैठने को कहा। सब देवताओं के बैठने के बाद राजा विक्रमादित्य ने कहा, आपका निर्णय तो स्वयं हो गया।

जो सबसे पहले सिंहासन पर विराजमान है, वही सबसे बड़ा है। राजा विक्रमादित्य के निर्णय को सुनकर शनिदेव (शनि देवता) ने सबसे पीछे आसन पर बैठने के कारण अपने को छोटा जानकर क्रोधित होकर कहा, राजन! तुमने मुझे सबसे पीछे बैठाकर मेरा अपमान किया है। तुम मेरी शक्तियों से परिचित नहीं हो। मैं तुम्हारा सर्वनाश कर दूंगा।

सूर्य एक राशि पर एक महीने, चंद्रमा सवा दो दिन, मंगल डेढ़ महीने, बुध और शुक्र एक महीने, वृहस्पति तेरह महीने रहते हैं लेकिन मैं किसी राशि पर साढ़े सात वर्ष रहता हूं।

बड़े-बड़े देवताओं को मैंने अपने प्रकोप से पीड़ित किया है।

भगवान राम को साढ़े साती के कारण ही वन में जाकर रहना पड़ा और रावण को साढ़े साती के कारण ही युद्ध में मृत्यु का शिकार बनना पड़ा। उसके वंश का सर्वनाश हो गया।

राजन, अब तू भी मेरे प्रकोप से नहीं बच सकेगा। राजा विक्रमादित्य शनि देवता के प्रकोप से थोड़ा भयभीत तो हुए, लेकिन उन्होंने मन में विचार किया, मेरे भाग्य में जो लिखा होगा, ज्यादा से ज्यादा वही तो होगा। फिर शनि के प्रकोप से भयभीत होने की आवश्यकता क्या है?

उसके बाद अन्य ग्रहों के देवता तो प्रसन्नता के साथ वहां से चले गए, लेकिन शनिदेव बड़े क्रोध के साथ वहां से विदा हुए।

राजा विक्रमादित्य पहले की तरह ही न्याय करते रहे। उनके राज्य में सभी स्त्री पुरुष बहुत आनंद से जीवन-यापन कर रहे थे। कुछ दिन ऐसे ही बीत गए। उधर शनिदेवता अपने अपमान को भूले नहीं थे। विक्रमादित्य से बदला लेने के लिए एक दिन शनिदेव ने घोड़े के व्यापारी का रूप धारण किया और बहुत से घोड़ों के साथ उज्ज्यिनी नगरी में पहुंचे।

शनिदेव का प्रकोप

राजा विक्रमादित्य ने राज्य में किसी घोड़े के व्यापारी (शनिदेव का रूप) के आने का समाचार सुना तो अपने अश्वपाल को कुछ घोड़े खरीदने के लिए भेजा। अश्वपाल ने वहां जाकर घोड़ों को देखा तो बहुत खुश हुआ। लेकिन घोड़ों का मूल्य सुन कर उसे बहुत हैरानी हुई। घोड़े बहुत कीमती थे। अश्वपाल ने जब वापस लौटकर इस संबंध में बताया तो राजा ने स्वयं आकर एक सुंदर व शक्तिशाली घोड़े को पसंद किया। घोड़े की चाल देखने के लिए राजा उस घोड़े पर सवार हुआ तो वह घोड़ा बिजली की गति से दौड़ पड़ा। तेजी से दौड़ता हुआ घोड़ा राजा को दूर एक जंगल में ले गया और फिर राजा को वहां गिराकर जंगल में कहीं गायब हो गया। राजा अपने नगर को लौटने के लिए जंगल में भटकने लगा। लेकिन उसे लौटने का कोई रास्ता नहीं मिला। राजा को भूख-प्यास लग आई। बहुत घूमने पर उसे एक चरवाहा मिला। राजा ने उससे पानी मांगा। पानी पीकर राजा ने उस चरवाहे को अपनी अंगूठी दे दी। फिर उससे रास्ता पूछकर वह जंगल से बाहर निकलकर पास के नगर में पहुंचा।

शनिदेव द्वारा राजा विक्रमादित्य की परीक्षा

राजा ने एक सेठ की दुकान पर बैठकर कुछ देर आराम किया। उस सेठ ने राजा से बातचीत की तो राजा ने उसे बताया कि मैं उज्ज्यिनी से आया हूं। राजा के कुछ देर दुकान पर बैठने से सेठजी की बहुत बिक्री हुई। सेठ ने राजा को बहुत भाग्यवान समझा और उसे अपने घर भोजन के लिए ले गया।

सेठ के घर में सोने का एक हार खूंटी पर लटका हुआ था। राजा को उस कमरे में अकेला छोड़कर सेठ कुछ देर के लिए बाहर गया। तभी एक आश्चर्यजनक घटना घटी। राजा के देखते-देखते सोने के उस हार को खूंटी निगल गई। सेठ ने कमरे में लौटकर हार को गायब देखा तो चोरी का सन्देह राजा पर ही किया, क्योंकि उस कमरे में राजा ही अकेला बैठा था। सेठ ने अपने नौकरों से कहा कि इस परदेसी को रस्सियों से बांधकर नगर के राजा के पास ले चलो।

राजा ने विक्रमादित्य से हार के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके देखते ही देखते खूंटी ने हार को निगल लिया था। इस पर राजा ने क्रोधित होकर चोरी करने के अपराध में विक्रमादित्य के हाथ-पांव काटने का आदेश दे दिया। राजा विक्रमादित्य के हाथ-पांव काटकर उसे नगर की सड़क पर छोड़ दिया गया।

कुछ दिन बाद एक तेली (तेल निकालने वाला व्यापारी) उन्हें उठाकर अपने घर ले गया और अपने कोल्हू पर बैठा दिया। राजा आवाज देकर बैलों को हांकता रहता। इस तरह तेली का बैल चलता रहा और राजा को भोजन मिलता रहा। राजा विक्रमादित्य पर शनिदेव के प्रकोप की साढ़े साती पूरी होने के समय वर्षा ॠतु प्रारम्भ हुई।

राजा विक्रमादित्य एक रात मेघ मल्हार गा रहा था कि तभी नगर के राजा की लड़की राजकुमारी मोहिनी रथ पर सवार उस तेली के घर के पास से गुजरी। उसने मेघ मल्हार सुना तो उसे बहुत अच्छा लगा और दासी को भेजकर गानेवाले को बुला लाने को कहा। दासी ने लौटकर राजकुमारी को अपंग राजा के बारे में सब कुछ बता दिया। राजकुमारी उसके मेघ मल्हार पर बहुत मोहित हुई थी। अत:उसने सब कुछ जानकर भी अपंग राजा से विवाह करने का निश्चय कर लिया।

राज कुमारी ने अपने माता-पिता से जब यह बात कही तो वे हैरान रह गये। राजा को लगा कि उसकी बेटी पागल हो गई है। रानी ने मोहिनी को समझाया,  बेटी तेरे भाग्य में तो किसी राजा की रानी होना लिखा है। फिर तू उस अपंग से विवाह करके अपने पांव पर कुल्हाड़ी क्यों मार रही है? राजा ने किसी सुंदर राजकुमार से उसका विवाह करने की बात कही। लेकिन राजकुमारी ने अपनी जिद नहीं छोड़ी। अपनी जिद पूरी कराने के लिए उसने भोजन करना छोड़ दिया और प्राण त्याग देने का निश्चय कर लिया। आखिर राजा, रानी को विवश होकर अपंग विक्रमादित्य से राजकुमारी का विवाह करना पड़ा।

शनिदेव का आशीर्वाद

विवाह के बाद राजा विक्रमादित्य और राजकुमारी तेली के घर में रहने लगे। उसी रात स्वप्न में शनिदेव ने राजा विक्रमादित्य से कहा, तुमने मेरा प्रकोप देख लिया। मैंने तुम्हें अपने अपमान का दण्ड दिया है। राजा ने शनिदेव से क्षमा करने को कहा और प्रार्थना की, हे शनिदेव! आपने जितना दु:ख मुझे दिया है, अन्य किसी को न देना l

शनिदेव ने कुछ सोचते हुए कहा,राजा ! मैं तेरी प्रार्थना स्वीकार करता हूं। जो कोई स्त्री-पुरुष मेरी पूजा करेगा, शनिवार को व्रत कर के मेरी कथा सुनेगा, उस पर मेरी अनुकम्पा बनी रहेगी। उसे कोई दुख नहीं होगा।

शनिवार को व्रत करने और चींटियों को आटा डालने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

प्रात:काल राजा विक्रमादित्य की नींद खुली तो अपने हाथ-पांव देखकर राजा को बहुत खुशी हुई। उसने मन-ही-मन शनिदेव को प्रणाम किया। राजकुमारी भी राजा के हाथ-पांव सही सलामत देखकर आश्चर्य में डूब गई। तब राजा विक्रमादित्य ने अपना परिचय देते हुए शनिदेव के प्रकोप की सारी कहानी कह सुनाई।

सेठ को जब इस बात का पता चला तो दौड़ता हुआ तेली के घर पहुंचा और राजा के चरणों में गिरकर क्षमा मांगने लगा। राजा ने उसे क्षमा कर दिया, क्याेंकि यह सब तो शनिदेव के प्रकोप के कारण हुआ था। सेठ राजा को अपने घर ले गया और उसे भोजन कराया। भोजन करते समय वहां एक आश्चर्यजनक घटना घटी। सबके देखते-देखते उस खूंटी ने वह हार उगल दिया। सेठजी ने अपनी बेटी का विवाह भी राजा के साथ कर दिया और बहुत से स्वर्ण-आभूषण, धन आदि देकर राजा को विदा किया।

राजा विक्रमादित्य राजकुमारी मोहिनी और सेठ की बेटी के साथ उज्ज्यिनी पहुंचे तो नगरवासियों ने हर्ष से उनका स्वागत किया। उस रात उज्ज्यिनी नगरी में दीप जलाकर लोगों ने दीवाली मनाई। अगले दिन राजा विक्रमादित्य ने पूरे राज्य में घोषणा करवाई, शनिदेव सब देवों में सर्वश्रेष्ठ हैं। प्रत्येक स्त्री पुरुष शनिवार को उनका व्रत करें और व्रत कथा अवश्य सुनें।

राजा विक्रमादित्य की घोषणा से शनिदेव बहुत प्रसन्न हुए। शनिवार का व्रत करने और कथा सुनने के कारण सभी लोगों की मनोकामनाएं शनिदेव की अनुकम्पा से पूरी होने लगीं। सभी लोग आनन्दपूर्वक रहने लगे।

शनिदेव (शनिवार) के व्रत का महत्व

  • धैर्य और संयम की परीक्षा: शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए धैर्य आवश्यक है।
  • पुण्य फल: शनिवार को व्रत करने और चींटियों को आटा डालने से जीवन में शुभ फल मिलता है।
  • दुःखों का निवारण: शनिदेव की पूजा से व्यक्ति के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं।

शनिदेव (शनिवार) व्रत की विधि और पूजा मंत्र

  • सुबह स्नान कर शनिदेव का ध्यान करें।
  • सरसों का तेल, काले तिल, और काले वस्त्र अर्पित करें।

शनिदेव (शनिवार) की पूजा का मंत्र

  • ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥ मंत्र का अर्थ: जिनका शरीर नीले वर्ण का है, जो छाया और सूर्य के पुत्र हैं एवं जो यम के बड़े भाई हैं।
  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः॥ मंत्र का अर्थ: “हे शनिदेव, मेरा प्रणाम है, कृपया मुझ पर दया करें और मेरे मन को शांत करें”.
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः ॥ मंत्र का अर्थ: “सभी कर्मों का फल देने वाले, हे शनिदेव, आप हमारे कु कर्मों का नाश कर हमें शुभ फल प्रदान करने की कृपा करें”.
  • अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया। दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर ॥ मंत्र का अर्थ: यह मंत्र भूलवश की गई गलती के लिए क्षमा मांगने के लिए जपा जाता है.

शनिदेव को खुश करने के लिए क्या करें?

  • अधार्मिक कार्य न करें सत्कर्म करें।
  • बेईमान, अनैतिक व्यवहार, कर्तव्यों की उपेक्षा, बड़ों का निरादर (अनादर करना) न करें।
  • गरीब, दुखी तथा रोगियों के साथ दुर्व्यवहार न करें एवं उनकी समुचित सेवा करें।
  • जानवरों (जल-चर, जैसे मछली), नभ-चर, जैसे पक्षी, थल-चर, जैसे गाय, कुत्ते, या अन्य) को भोजन दें, उनकी सेवा करें, उनको सताये नहीं।
  • दान-पुण्य का स्वभाव रखें, दान के बाद उसका मूल्य या सही गलत, न सोचें।
  • शनिवार को शनिदेव की पूजा करें, शनिदेव के मंत्र का जाप एवं शनियंत्र की पूजा करें।
  • रामभक्त श्री हनुमान जी की आराधना करें।
  • देवाधिदेव महादेव की पूजा करें।
  • शनिदेव को कर्म (सत्कर्म) प्रिय है। आलसी और अकर्मंड जातक शनिदेव को पसंद नहीं हैं इसलिए कर्मशील और कर्मठ बनें।

आलेख प्रस्तुति: कमलेश पाण्डेय (Article prepared by:Kamlesh Pandey)

गौरी शंकर रुद्राक्ष: परिवार में सुख-शांति के लिए विशेष क्यों माना गया?

गौरी शंकर रुद्राक्ष एक अत्यंत दुर्लभ और चमत्कारी रुद्राक्ष है, जो भगवान शिव और माता पार्वती (शिव-शक्ति) के दिव्य मिलन और शाश्वत प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस रुद्राक्ष की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें दो रुद्राक्ष प्राकृतिक (Natural) रूप से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जो अर्धनारीश्वर स्वरूप को दर्शाते हैं. कई लोग इसे घर के पूजा स्थान में रखते हैं, जबकि कुछ लोग इसे धारण भी करते हैं। वैदिक ज्योतिष में इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो जीवन में सुख, सौंदर्य और आपसी संबंधों को नियंत्रित करता है। इसलिए इसे घर में सुख-शांति और पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बढ़ाने वाला भी कहा जाता है.

गर्मी में हरा चारा पशुओं के लिए वरदान हैं; जाने सेहत और दूध क लिए जरूरी उपाय

पशुपालन में गाय, भैंस, और बकरी जैसे दुधारू पशुओं के लिए हरा चारा एक अत्यंत आवश्यक आहार है। यह उन्हें प्रोटीन, विटामिन और खनिज प्रदान करता है जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। हरे चारे की प्रमुख किस्मों में सुपर नेपियर घास, ज्वार, बाजरा, मक्का, और बरसीम शामिल हैं। यह पशुओं के पाचन तंत्र को तो मजबूत रखता ही है साथ में उन्हें सूखा चारा खाने में मदद भी करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में नमी होने से पशुओं को पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से भी बचाया जा सकता है।

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग : समृद्ध भारत की ओर बढ़ते कदम; राजस्थान में शुरू हुआ पहला प्लांट

यह सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत का पहला छोटा और मध्यम उद्यम (SME) है जिसने सेमीकंडक्टर चिप्स का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसे 'इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और सेमीकंडक्टर्स के मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना' (Scheme for Promotion of Manufacturing of Electronic Components and Semiconductors) के तहत 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश से विकसित किया गया है।57,000 वर्ग फुट में फैली और क्लास 10K और 100K क्लीनरूम से लैस यह सुविधा, Micro SD और फ्लैश स्टोरेज जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मेमोरी चिप्स की पैकेजिंग करेगी। इसके साथ ही यह LED ड्राइवर ICs, eSIMs और RFID प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग भी करेगी।

बच्चों में तनाव जानने के लिए उनकी गतिविधियों का अर्थ कैसे समझे?

आज के आधुनिक समय में बच्चों में तनाव (Stress in Children) एक गंभीर और तेजी से बढ़ती हुई समस्या है। बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। पढ़ाई का दबाव, बढ़ती प्रतियोगिता, परिवार में झगड़े, सोशल मीडिया का असर या आसपास होने वाली नकारात्मक घटनाएं बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं. कई बार बच्चे अपने तनाव को खुलकर नहीं बता पाते, इसलिए माता-पिता के लिए उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझना बहुत जरूरी हो जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, हर उम्र के बच्चों में तनाव के संकेत अलग-अलग दिखाई देते हैं. कुछ बच्चे चुप हो जाते हैं, जबकि कुछ गुस्सैल या डरपोक बन सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बच्चों की सही मदद की जा सकती है.

ज्येष्ठ अमावस्या 2026: जाने अद्भुत सयोंग पर सेवा का पुण्य

वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) शनिवार, 16 मई 2026 को मनाई जाएगी। यह अमावस्या शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग के कारण अत्यंत शुभ है। इस दिन पवित्र स्नान, दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में शारीरिक शुद्धि के लिए स्नान और व्रत तथा समाज में जरुरतमन्द, निर्धन, बीमारों की सेवा और पशु-पक्षी या जानवरों की सेवा को सर्वोपरि माना गया है इसलिए इस गर्मी के मौसम में आने वाली ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) के दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद निर्धन लोगों को धन, अन्न, वस्त्र या काले तिल का दान करना शुभ माना गया है। 

लद्दाख घूमें सिर्फ ४ दिन में; मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने तस्वीरों के साथ बताया ट्रैवल प्लान

यदि आप कम दिनों में लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म का यह 4 दिन का ट्रैवल प्लान आपके...

Popular Articles