Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

राज्यपाल : भारत के राष्ट्रपति द्वारा लद्दाख, हरियाणा और गोवा में नई नियुक्तियाँ

राज्यपाल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ओर से बीजेपी शासित राज्य हरियाणा और गोवा के साथ साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के भी नये राज्यपाल के नाम की घोषणा कर दी गई है। प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा राज्य का राज्यपाल और पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं, कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है।

राज्यपाल की ये नियुक्तियां पदों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में नये राज्यपालों के नाम की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं नये राज्यपाल नियुक्त हुए व्यक्तियों की प्रोफाइल क्या है?

गोवा: पुष्पपति अशोक गणपति राजू

पुष्पपति गणपति राजू साल 2018 से गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य हैं। वह 27 मई 2014 से 10 मार्च 2018 तक नागरिक उड्डयन मंत्री रहे। पुष्पपति गणपति राजू 1999 से 2004 तक आंध्र प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री रहे। 1985 से 1989 तक वे आंध्र प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री रहे। 1978 से 2014 के बीच राजू सात बार आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे.

हरियाणा: प्रोफेसर अशीम कुमार घोष

प्रोफेसर अशीम कुमार घोष वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद हैं। वो पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कई वर्ष राजनीति विज्ञान पढ़ाने के बाद वो 1991 में भाजपा में शामिल हुए। अशीम घोष 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रहे। 2003 से 2005 तक उन्हें त्रिपुरा के लिए भाजपा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

लद्दाख: कविंद्र गुप्ता

कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर से आने वाले भाजपा नेता हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आते हैं वो 2005-2010 के बीच लगातार तीन बार जम्मू के मेयर चुने गए। महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में कविंद्र गुप्ता उपमुख्यमंत्री रहे।

 

बर्नर फोन क्या है; देश में इस्तेमाल करना क्यों है मना?

बर्नर फोन (Burner Phone) एक सस्ता, प्रीपेड और डिस्पोजेबल मोबाइल फोन है, जिसे अक्सर अस्थायी उपयोग या उच्च गोपनीयता (privacy) के लिए इस्तेमाल किया...

आतंकिस्तान समर्थक पोस्टर के विडिओ की प्रामाणिकता पर शक

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकिस्तान (पाकिस्तान) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर समर्थन में कथित ताैर पर पोस्टर लगाने का वीडियो...

रेलवे में हिंदुओं पर हलाल मांस क्यों थोपा जा रहा है?

रेल यात्री डॉ. सचिन बोधनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर हिंदू यात्रियों पर हलाल मांस थोपे जाने पर सवाल उठाया है।अभी यह बात...

बांग्लादेशी मुस्लिम जाली परमिट से ऑटो चलाते पाए गए

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने उन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक मीरा...

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

Popular Articles