Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

बच्चों में तनाव जानने के लिए उनकी गतिविधियों का अर्थ कैसे समझे?

आज के आधुनिक समय में बच्चों में तनाव (Stress in Children) एक गंभीर और तेजी से बढ़ती हुई समस्या है। बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

पढ़ाई का दबाव, बढ़ती प्रतियोगिता, परिवार में झगड़े, सोशल मीडिया का असर या आसपास होने वाली नकारात्मक घटनाएं बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं. कई बार बच्चे अपने तनाव को खुलकर नहीं बता पाते, इसलिए माता-पिता के लिए उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझना बहुत जरूरी हो जाता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, हर उम्र के बच्चों में तनाव के संकेत अलग-अलग दिखाई देते हैं. कुछ बच्चे चुप हो जाते हैं, जबकि कुछ गुस्सैल या डरपोक बन सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बच्चों की सही मदद की जा सकती है.

बच्चों में स्ट्रेस के लक्षण

बच्चों में तनाव के लक्षण अलग होते हैं.

  • 0 से 3 साल तक के बच्चे तनाव होने पर अपने माता-पिता या देखभाल करने वाले लोगों से ज्यादा चिपकने लगते हैं. कुछ बच्चे फिर से अंगूठा चूसना या बिस्तर गीला करना जैसी पुरानी आदतें अपनाने लगते हैं. इसके अलावा बार-बार रोना, चिड़चिड़ापन, डरना, ठीक से न सोना और खाने की आदतों में बदलाव भी तनाव के संकेत हो सकते हैं.
  • 4 से 6 साल की उम्र के बच्चों में तनाव के कारण ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है. वे खेलना कम कर सकते हैं, ज्यादा चुप रहने लगते हैं या बहुत बेचैन दिखाई देते हैं. कुछ बच्चे बार-बार अपने माता-पिता के पास रहना चाहते हैं और अकेले रहने से डरते हैं.
  • 7 से 12 साल के बच्चों में तनाव का असर थोड़ा अलग दिखाई देता है. इस उम्र में बच्चे अकेले रहना पसंद कर सकते हैं. उन्हें छोटी-छोटी बातों की चिंता सताने लगती है. गुस्सा बढ़ना, डर महसूस करना, पढ़ाई में ध्यान न लगना, याददाश्त कमजोर होना और सिरदर्द या पेट दर्द जैसी समस्याएं भी तनाव के कारण हो सकती हैं.
  • 13 से 17 साल के किशोरों में तनाव ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है. वे उदासी, शर्मिंदगी या अपराधबोध महसूस कर सकते हैं. कई बार वे परिवार से दूरी बनाने लगते हैं, बात नहीं मानते या जोखिम भरे व्यवहार करने लगते हैं. कुछ मामलों में बच्चे खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी सोच भी रखने लगते हैं, जिसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ध्यान देने योग्य बातें

अगर बच्चा पूरी तरह चुप हो जाए, लोगों से दूरी बनाने लगे, लगातार कांपे, बहुत ज्यादा गुस्सा करे या खुद को और दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, तो तुरंत विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए.

बच्चों का तनाव कम करने के लिए माता-पिता का प्यार और साथ बहुत जरूरी होता है. बच्चे से खुलकर बात करें और उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें. कई बार बच्चे अपनी बात शब्दों में नहीं कह पाते, इसलिए उन्हें ड्रॉइंग बनाने या कहानी सुनाने के लिए कह सकते हैं. इसके अलावा बच्चों को गहरी सांस लेने जैसी आसान एक्सरसाइज भी सिखाई जा सकती है.

बच्चों में तनाव का संक्षिप्त सारांश

बच्चों में तनाव के मुख्य लक्षण (Symptoms of Stress in Children)

यदि बच्चा तनाव में है, तो उसमें इस तरह के कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं

  • व्यवहार में बदलाव: चिड़चिड़ापन होना, अचानक गुस्सा आना या बिना बात के रोना।
  • अकेलापन: दोस्तों या परिवार से दूरी बना लेना और खुद को कमरे में बंद रखना।
  • शारीरिक लक्षण: बार-बार सिरदर्द, पेट दर्द या बिना किसी बीमारी के थकान महसूस होना।
  • नींद और भूख: सोने में कठिनाई होना, डरावने सपने आना या भूख में अचानक कमी/बढ़ोतरी होना।
  • पढ़ाई पर असर: एकाग्रता (Concentration) की कमी के कारण स्कूल के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आना।

माता-पिता कैसे करें बच्चों की मदद? (Solutions for Stress in Children)

  • सुरक्षित माहौल दें: बच्चों की बातों को बिना गुस्सा किए या बिना डांटे ध्यान से सुनें।
  • तुलना न करें: कभी भी अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों के नंबरों या प्रतिभा से न करें।
  • नियमित दिनचर्या: उनके सोने, जागने, पढ़ने और खेलने का एक सही समय (Routine) तय करें।
  • प्रशंसा करें: बच्चों के छोटे-छोटे प्रयासों और अच्छे कामों की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाएं।
  • गुणवत्तापूर्ण समय (Quality Time): प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट बच्चों के साथ बिना फोन या टीवी के बिताएं और उनके मन की बात जानें।

तनाव के प्रमुख कारण (Causes of Stress in Children)

  • अत्यधिक प्रतिस्पर्धा: पढ़ाई, परीक्षा और अच्छे मार्क्स लाने का पारिवारिक और सामाजिक दबाव।
  • बुलिंग (Bullying): स्कूल या ट्यूशन में अन्य बच्चों द्वारा चिढ़ाया जाना या डराया जाना।
  • स्क्रीन टाइम: सोशल मीडिया का अधिक उपयोग और हिंसक वीडियो गेम्स देखना।
  • पारिवारिक माहौल: माता-पिता के बीच आपसी झगड़े या घर में अशांति का वातावरण।
  • अधूरी नींद: देर रात तक जागना और शारीरिक गतिविधियों (Outdoors sports) की कमी भी बच्चों में तनाव का कारण हो सकती हैं।

Disclaimer: यह लेख एक सामान्य जानकारी मात्र है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए किसी समस्या के लिए डॉक्टर्स से परामर्श करें, यहाँ दी गई जानकारी को किसी भी तरह की जिम्मेदारी के लिए उपयोग नही किया जा सकता है।

 

गौरी शंकर रुद्राक्ष: परिवार में सुख-शांति के लिए विशेष क्यों माना गया?

गौरी शंकर रुद्राक्ष एक अत्यंत दुर्लभ और चमत्कारी रुद्राक्ष है, जो भगवान शिव और माता पार्वती (शिव-शक्ति) के दिव्य मिलन और शाश्वत प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस रुद्राक्ष की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें दो रुद्राक्ष प्राकृतिक (Natural) रूप से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जो अर्धनारीश्वर स्वरूप को दर्शाते हैं. कई लोग इसे घर के पूजा स्थान में रखते हैं, जबकि कुछ लोग इसे धारण भी करते हैं। वैदिक ज्योतिष में इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो जीवन में सुख, सौंदर्य और आपसी संबंधों को नियंत्रित करता है। इसलिए इसे घर में सुख-शांति और पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बढ़ाने वाला भी कहा जाता है.

गर्मी में हरा चारा पशुओं के लिए वरदान हैं; जाने सेहत और दूध क लिए जरूरी उपाय

पशुपालन में गाय, भैंस, और बकरी जैसे दुधारू पशुओं के लिए हरा चारा एक अत्यंत आवश्यक आहार है। यह उन्हें प्रोटीन, विटामिन और खनिज प्रदान करता है जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। हरे चारे की प्रमुख किस्मों में सुपर नेपियर घास, ज्वार, बाजरा, मक्का, और बरसीम शामिल हैं। यह पशुओं के पाचन तंत्र को तो मजबूत रखता ही है साथ में उन्हें सूखा चारा खाने में मदद भी करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में नमी होने से पशुओं को पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से भी बचाया जा सकता है।

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग : समृद्ध भारत की ओर बढ़ते कदम; राजस्थान में शुरू हुआ पहला प्लांट

यह सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत का पहला छोटा और मध्यम उद्यम (SME) है जिसने सेमीकंडक्टर चिप्स का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसे 'इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और सेमीकंडक्टर्स के मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना' (Scheme for Promotion of Manufacturing of Electronic Components and Semiconductors) के तहत 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश से विकसित किया गया है।57,000 वर्ग फुट में फैली और क्लास 10K और 100K क्लीनरूम से लैस यह सुविधा, Micro SD और फ्लैश स्टोरेज जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मेमोरी चिप्स की पैकेजिंग करेगी। इसके साथ ही यह LED ड्राइवर ICs, eSIMs और RFID प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग भी करेगी।

ज्येष्ठ अमावस्या 2026: जाने अद्भुत सयोंग पर सेवा का पुण्य

वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) शनिवार, 16 मई 2026 को मनाई जाएगी। यह अमावस्या शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग के कारण अत्यंत शुभ है। इस दिन पवित्र स्नान, दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में शारीरिक शुद्धि के लिए स्नान और व्रत तथा समाज में जरुरतमन्द, निर्धन, बीमारों की सेवा और पशु-पक्षी या जानवरों की सेवा को सर्वोपरि माना गया है इसलिए इस गर्मी के मौसम में आने वाली ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) के दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद निर्धन लोगों को धन, अन्न, वस्त्र या काले तिल का दान करना शुभ माना गया है। 

लद्दाख घूमें सिर्फ ४ दिन में; मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने तस्वीरों के साथ बताया ट्रैवल प्लान

यदि आप कम दिनों में लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म का यह 4 दिन का ट्रैवल प्लान आपके...

पेट्रोपोलिस में प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना

लैटिन अमेरिका में स्थापित भगवान गणेश की पहली प्राण-प्रतिष्ठित मूर्ति है। इस सांस्कृतिक मिलन समारोह का नेतृत्व जोनास मासेटी (विश्वनाथ) ने किया, जो ब्राजील में सनातन परंपराओं को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह वैश्विक सनातन कार्यक्रम दर्शाता है कि हिंदू धर्म सीमाहीन है और वैश्विक स्तर पर योग, वेदांत और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ रही है।

Popular Articles