Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

लिवर डिटॉक्स करने के घरेलू नुस्खे

आजकाल की लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान के कारण लिवर को डिटॉक्स (Liver Detox) करते रहना चाहिए। वरना इससे लिवर संबंधित कई प्रकार की छोटी-बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लिवर डिटॉक्स करने की प्रक्रिया या लिवर की सफाई, आप घर पर उपलब्ध चीजों से ही कर सकते हैं.

भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का खाना और अनियमित दिनचर्या का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है. लिवर शरीर में खून को साफ करता है, पाचन में मदद करता है और शरीर से गंदगी बाहर निकालता है. वैसे तो ये अंग खुद की सफाई करने में सक्षम होता है, लेकिन यदि आपका लाइफस्टाइल बहुत खराब है, तो आपको इसे डिटॉक्स करने की जरूरत पड़ सकती है.

इसलिए अगर हम इसका समुचित ध्यान रखें तो इसको किसी भी तरह की बीमारी से बचाया जा सकता है और शरीर में बीमारी का वास नही हो पाता है।

घर पर ही उपलब्ध चीजों का उपयोग कर लिवर को कैसे साफ और हेल्दी रख या लिवर डिटॉक्स कर सकते हैं, जानते हैं विस्तार से,

लिवर को डिटॉक्स करने का अर्थ है स्वस्थ जीवनशैली, जैसे- भरपूर पानी (8-10 गिलास), ताजे फल, सब्जियां, और फाइबर युक्त आहार के माध्यम से शरीर के विषैले पदार्थों को प्राकृतिक रूप से बाहर निकालना है।

इसके लिए प्रोसेस्ड फूड, शराब और चीनी से परहेज अवश्य करें, नियमित व्यायाम करें। सुबह खाली पेट नींबू पानी या खीरे की स्मूदी का सेवन भी फायदेमंद है।

मेडिकल रिसर्च के अनुसार, लिवर को स्वस्थ रखने में हमारी रोज की डाइट या भोजन की गुणवत्ता बहुत अहम भूमिका निभाती है. कुछ नेचुरल चीजें ऐसी होती हैं, जो लिवर को साफ करने और मजबूत बनाने में मदद करती हैं. अगर इन्हें रोजाना के खाने में शामिल किया जाए, तो लिवर सही तरीके से काम करता रहता है.

ध्यान रहे: यदि लिवर की कोई गंभीर बीमारी है, तो किसी भी प्रकार के डिटॉक्स आहार को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हरी सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लिवर के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं. इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद क्लोरोफिल खून को साफ करता है और लिवर का काम आसान बनाता है.

लहसुन बढ़ाता है लिवर की ताकत

लहसुन में मौजूद सल्फर तत्व लिवर के एंजाइम्स को एक्टिव करता है. इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने लगते हैं. साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो लिवर को इंफेक्शन से बचाते हैं.

नींबू का नियमित सेवन करें

नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को साफ रखने में मदद करते हैं. यह शरीर में फैट को पचाने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे लिवर में जमा चर्बी कम होती है. रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना एक अच्छा उपाय माना जाता है.

हल्दी का करें इस्तेमाल

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सूजन कम करता है और लिवर की कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करता है. यह लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से भी बचाती है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है.

ग्रीन टी भी है फायदेमंद

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं. रोजाना ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और फैटी लिवर का खतरा कम हो जाता है.

ध्यान रहे: यह सब घरेलू नुस्खे समुचित मात्रा में, अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता या इम्यून सिस्टम के अनुरूप, एलर्जी, मधुमेह या अन्य किसी बीमारी की स्थिति में डॉक्टर से सलाह के बाद ही उपयोग करें।

इन घरेलू उपायों को अपनाने के साथ-साथ संतुलित आहार, हानिकारक पेय, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है. सही खानपान और अच्छी आदतों से आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, दवा, या नुस्खे एक सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं है। किसी भी समस्या की जड़, उसकी गंभीरता और निराकरण के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। इस लेख में दी गई जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी हानि-लाभ या नुकसान-फायदे के लिए विप्रभारती (viprabharati.com) जिम्मेदार नहीं होगा.

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles