Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की दिलचस्प यादें.

भारतीय राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

आइए उनके जीवन से जुड़े कई अनजाने पहलुओं पर नज़र डालते हैं:

  • मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब में 26 सितम्बर 1932 को गाँव ‘गाह’,  ‘चकवाल’ ज़िला, पंजाब, भारत (बटवारे के बाद, अब पाकिस्तान का पंजाब) को हुआ था।
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) निधन 26 दिसंबर को नई दिल्ली में निधन हुआ,  सिंह 92 वर्ष के थे।
  • डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार में प्रधानमंत्री के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए। इससे पहले 1991 से 1996 तक, वे नरसिम्हा राव सरकार में भारत के वित्त मंत्री रहे।
  • डॉ. मनमोहन सिंह ने कभी भी लोकभय के सदस्य नहीं रहे, और उन्होंने कभी भी लोकसभा चुनाव नहीं जीता।
  • डॉ. मनमोहन सिंह को 1991 में जब वित्त मंत्री बनाया गया, तो कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकित किया। उन्होंने असम से पांच बार राज्यसभा का प्रतिनिधित्व किया और 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने। उनका अंतिम कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हुआ।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दो गवर्नर आगे चलकर वित्त मंत्री बने, एक मनमोहन सिंह और दूसरे सीडी देशमुख।
  • चार वित्त मंत्री आगे चलकर प्रधानमंत्री बने – मोरारजी देसाई, चरण सिंह, वीपी सिंह और मनमोहन सिंह।
  • टॉप ब्यूरोक्रेट जो आगे चलकर वित्त मंत्री बने उनके नाम है , एचएम पटेल, सीडी देशमुख, यशवंत सिन्हा और मनमोहन सिंह।
  • मनमोहन सिंह धाराप्रवाह हिंदी बोल सकते थे, लेकिन उर्दू भाषा में उनकी दक्षता के कारण उनके भाषण उर्दू में लिखे जाते थे।
  • उनका बचपन बेहद साधारण था। विभाजन से पहले उनके गांव (गाह, अविभाजित पंजाब) में न बिजली थी, न पानी और न ही स्कूल। वे मीलों चलकर पढ़ाई करने जाते थे और मिट्टी के तेल के दीये की रोशनी में पढ़ाई करते थे
  • मनमोहन सिंह 14 साल की उम्र में, उनका परिवार विभाजन के बाद अमृतसर चला गया और नए सिरे से शुरुआत की।
  • 1993 में, Euromoney और Asiamoney ने उन्हें “Finance Minister of the Year” (साल के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री) का खिताब दिया।
  • 2004 में, मनमोहन सिंह भारत के पहले गैर-हिंदू प्रधानमंत्री बने।

     

     

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles