Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

एयर इंडिया: टोल पैनेल्टी के चलते लगेज छोड़कर पटना पहुंची फ्लाइट

पटना (बिहार न्यूज): बिहार में पटना के जय प्रकाश नारायण (जेपी) हवाई अड्डे पर विमान कंपनियों की लापरवाही से यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा जब, शनिवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2936, चेन्नई से पटना पहुंची। फ्लाइट में 186 यात्री सवार थे, लेकिन करीब दो दर्जन से अधिक यात्रियों का सामान चेन्नई में ही छोड़ दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने हंगामा किया।

पटना में एयर इंडिया का विमान ने जैसे ही हवाईअड्डे पर लैंड किया तो अनाउंसमेंट किया गया कि यात्रियों का लगेज 4 नंबर बेल्ट पर आएगा। लेकिन जब यात्री वहां पहुंचे तो उन्हें सामान नहीं दिखा। एयर इंडिया की ओर से बाद में बताया गया कि विमान में वजन अधिक होने की वजह से लगेज लोड नहीं किया जा सका। इस पर नाराज यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

टोल पैनेल्टी क्या है?

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विमान पर 186 यात्री सवार थे। इस कारण वजन अधिक हो गया था। समर शेड्यूल में हवा गर्म रहती है। ओवरवेट होने से फ्लाइट के टेकऑफ होने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कार्गो और पेसेंजर की क्षमता कम की जाती है, जिसे टोल पैनेल्टी भी कहते हैं। इस कारण यात्रियों का लगेज नहीं लाया जा सका। एयर एंडिया के अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों का स्टॉपेज पटना था, उनके घर तक लगेज पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूटी है, उन्हें दूसरे विमान से एयर इंडिया की तरफ से भेजा जाएगा।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles