Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट से सरकार को कितना टैक्स मिला, सचिव चंपत राय ने ये बताया

अयोध्याः उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या (Ayodhya) के मणिराम छावनी मंदिर में रविवार दोपहर राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों की बैठक हुई. इसमें ट्रस्ट का लेखा-जोखा पेश किया गया.

इस ट्रस्ट की स्थापना 5 फ़रवरी 2020 को की गई थी.

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया, “ट्रस्ट ने 5 फ़रवरी 2020 से 5 फ़रवरी 2025 के बीच लगभग 400 करोड़ रुपए सरकार को टैक्स के रूप में दिए हैं.”

“इसमें से 270 करोड़ रुपए जीएसटी के तौर पर, जबकि बाकी के 130 करोड़ रुपए सरकार को अन्य टैक्स के तौर पर दिए गए.”

राय ने बताया, “अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में ज़बर्दस्त बढ़ोतरी हुई है. पिछले साल लगभग पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए.”

“कुंभ 2025 के दौरान 15 जनवरी 2025 से 28 फ़रवरी 2025 के बीच लगभग 1 करोड़ 26 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे.”

उन्होंने कहा, “इस दौरान हर दिन क़रीब चार से साढ़े चार लाख लोग अयोध्या आए. रेलवे के मुताबिक, हर दिन दस ट्रेनें 40 हज़ार से 50 हज़ार लोगों को अयोध्या लेकर आ रही थीं”.

अयोध्या में चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड्स का ऑडिट कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) के अधिकारियों ने किया है. क़रीब छह महीने पहले कैग के अधिकारियों से अयोध्या का आर्थिक विश्लेषण कराने का आग्रह भी किया गया था.

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles