Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

हमास ने किया युद्ध विराम का उल्लंघन, तो इसराइल ने शुरू किए हमले

ताज़ा जानकारी के अनुसार, इसराइली सेना ने कहा है कि वह ग़ज़ा पट्टी पर बड़े हमले कर रही है. सेना ने एक बयान कहा कि वह हमास के ‘आतंकी ठिकानों’ को निशाना बना रही है.

रॉयटर्स ने चिकित्सकों और चश्मदीदों के हवाले से बताया कि मध्य ग़ज़ा में देर अल-बलाह में तीन घरों को निशाना बनाया गया. इसके अलावा ख़ान यूनिस और रफ़ाह में भी इमारतों को निशाना बनाया गया.

ग़ज़ा की सिविल डिफ़ेंस एजेंसी ने कहा है कि इन हमलों में 34 फ़लस्तीनी मारे गए हैं और 70 घायल हुए हैं.

ग़ज़ा में 19 जनवरी से शुरू हुए युद्ध विराम के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा हमला है.

इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी किए गए बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने मंगलवार सुबह ग़ज़ा पट्टी पर हमलों का आदेश दिया.

इस बयान में कहा गया, “यह हमला हमास द्वारा हमारे बंधकों को रिहा करने से लगातार इनकार करने और अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि विट कॉफ़ और अन्य मध्यस्थों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को ख़ारिज करने के बाद किया गया है.”

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles