Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

यूक्रेन पर रूस के जबाबी हमले को लेकर अमेरिका ने क्या कहा?

एमटीन्यूज24×7: यूक्रेन के हमलों के जबाब में रूसी हमले को लेकर अमेरिका ने कहा कि रूस का ये बैलिस्टिक मिसाइल हमला सारी हदें पार कर गया है. ये बेहद ग़लत है.

अमेरिका के विशेष दूत कीथ कैलॉग ने कहा कि कि इसी वजह से अमेरिका हर क़ीमत पर इस लड़ाई को ख़त्म करवाना चाहता है इसलिए वो इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहेगा.

इससे पहले यूक्रेन के शहर सुमी में रूस के हमले में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है. यूक्रेन की सरकारी इमरजेंसी सेवा ने ये जानकारी दी.

हमले में 117 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 15 बच्चे शामिल हैं.

हमले को लेकर यूक्रेन में अमेरिका के विशेष दूत कीथ कैलॉग ने कहा कि रूस का ये बैलिस्टिक मिसाइल हमला सारी हदें पार कर गया है. ये बेहद ग़लत है.

उन्होंने कहा कि इसी वजह से अमेरिका हर क़ीमत पर इस लड़ाई को ख़त्म करवाना चाहता है इसलिए वो इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहेगा.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट किया कि, “ये बहुत ज़रूरी है कि इस भयावह हमले के बाद दुनिया शांत ना बैठे.”

“रूस पर इस लड़ाई को ख़त्म करने का दबाव बनाना चाहिए. वो इस लड़ाई को खींचने की हर मुमकिन कोशिश करेगा. ये लगातार दूसरा महीना है जब पुतिन, अमेरिका के शांति प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहे हैं.”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की अब यूरोप के देशों ब्रिटेन तुर्की, और जर्मनी के सहयोग से रूस पर लगातार ड्रोन और अन्य मिसाइलों से हमले कर रहे हैं और हमले के बाद विश्व समुदाय से एक्स पर पोस्ट करके शांति की अपील भी करते हैं।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles