Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर स्नान, दान और भक्ति का विशेष महत्व?

Somvati Amavasya 2024, सोमवती अमावस्या पर स्नान, दान और भक्ति का विशेष महत्व है इस अवसर पर आप राशि अनुसार पूजा और मंत्रों का जप कर सकते हैं

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। सोमवार के दिन पड़ने के चलते यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी।

सोमवती अमावस्या पर स्नान, दान और भक्ति का विशेष महत्व है। पवित्र नदियों और सरोवर में स्नान के बाद शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है, माता पार्वती और गणेश जी के पूजन का भी विधान होता है।

निर्धन और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान, वस्त्र दान और धन दान का महत्व है, लेकिन वस्त्र और अन्न का दान सर्वोपरि माना जाता है

ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े और अन्न दान करने का उपाय करें।

पवित्र सरोवरों, नदियों और और शिव मंदिरों में श्रद्धालु स्नान, पूजन और दान करते है, कई स्थानों पर मेलों का आयोजन भी किया जाता है।

इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है।

पौष अमावस्या पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। वहीं, पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनकी कृपा से सुख, सौभाग्य और वंश में वृद्धि होगी। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सोमवती अमावस्या पर स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से शिव-शक्ति की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

धार्मिक मत है कि सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) तिथि पर भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

साधक श्रद्धा भाव से सोमवती अमावस्या तिथि पर देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की पूजा करते हैं।

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर जातक की राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन पूजा के समय ‘ ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु ‘ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ सुघोषायै नमः ‘मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन ‘ॐ भीमशंकर नमः और ॐ निरञ्जनायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक शिवजी को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन ‘ॐ डमरूधारी नमः और ॐ पुण्यायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक दुखों से निजात पाने के लिए ‘ॐ नंदराज नमः और ॐ जयायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन ‘ॐ विषधारी नमः और ॐ सावित्र्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ शुभायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन ‘ॐ उमापति नमः और ॐ रम्यायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ॐ नीलकंठ नमः और ॐ नन्दिन्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक संकटों से निजात पाने के लिए ‘ॐ केदारनाथ नमः और शिवदायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन ‘ॐ दीनानाथ नमः और ॐ भीष्ममात्रे नमः’ मंत्र का जप करें।

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) पर ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को गरम कपड़े और अन्न दान करने का उपाय अवश्य करें।

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है,जिनका हमारे द्वारा सत्यापन नहीं किया जाता है। किसी भी समस्या की स्थिति में योग्य विशेषज्ञ से मार्ग-दर्शन प्राप्त करें।अन्य जैसे चिकित्सा संबंधी समाचार, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, व्रत-त्योहार,ज्योतिष,इतिहास, पुराण आदि विषयों पर मोंकटाइम्स.कॉम में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न स्रोतों से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि मोंकटाइम्स.कॉम नहीं करता है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले उस विषय से संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

गौरी शंकर रुद्राक्ष: परिवार में सुख-शांति के लिए विशेष क्यों माना गया?

गौरी शंकर रुद्राक्ष एक अत्यंत दुर्लभ और चमत्कारी रुद्राक्ष है, जो भगवान शिव और माता पार्वती (शिव-शक्ति) के दिव्य मिलन और शाश्वत प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस रुद्राक्ष की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें दो रुद्राक्ष प्राकृतिक (Natural) रूप से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जो अर्धनारीश्वर स्वरूप को दर्शाते हैं. कई लोग इसे घर के पूजा स्थान में रखते हैं, जबकि कुछ लोग इसे धारण भी करते हैं। वैदिक ज्योतिष में इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो जीवन में सुख, सौंदर्य और आपसी संबंधों को नियंत्रित करता है। इसलिए इसे घर में सुख-शांति और पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बढ़ाने वाला भी कहा जाता है.

गर्मी में हरा चारा पशुओं के लिए वरदान हैं; जाने सेहत और दूध क लिए जरूरी उपाय

पशुपालन में गाय, भैंस, और बकरी जैसे दुधारू पशुओं के लिए हरा चारा एक अत्यंत आवश्यक आहार है। यह उन्हें प्रोटीन, विटामिन और खनिज प्रदान करता है जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। हरे चारे की प्रमुख किस्मों में सुपर नेपियर घास, ज्वार, बाजरा, मक्का, और बरसीम शामिल हैं। यह पशुओं के पाचन तंत्र को तो मजबूत रखता ही है साथ में उन्हें सूखा चारा खाने में मदद भी करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में नमी होने से पशुओं को पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से भी बचाया जा सकता है।

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग : समृद्ध भारत की ओर बढ़ते कदम; राजस्थान में शुरू हुआ पहला प्लांट

यह सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत का पहला छोटा और मध्यम उद्यम (SME) है जिसने सेमीकंडक्टर चिप्स का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसे 'इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और सेमीकंडक्टर्स के मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना' (Scheme for Promotion of Manufacturing of Electronic Components and Semiconductors) के तहत 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश से विकसित किया गया है।57,000 वर्ग फुट में फैली और क्लास 10K और 100K क्लीनरूम से लैस यह सुविधा, Micro SD और फ्लैश स्टोरेज जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मेमोरी चिप्स की पैकेजिंग करेगी। इसके साथ ही यह LED ड्राइवर ICs, eSIMs और RFID प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग भी करेगी।

बच्चों में तनाव जानने के लिए उनकी गतिविधियों का अर्थ कैसे समझे?

आज के आधुनिक समय में बच्चों में तनाव (Stress in Children) एक गंभीर और तेजी से बढ़ती हुई समस्या है। बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। पढ़ाई का दबाव, बढ़ती प्रतियोगिता, परिवार में झगड़े, सोशल मीडिया का असर या आसपास होने वाली नकारात्मक घटनाएं बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं. कई बार बच्चे अपने तनाव को खुलकर नहीं बता पाते, इसलिए माता-पिता के लिए उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझना बहुत जरूरी हो जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, हर उम्र के बच्चों में तनाव के संकेत अलग-अलग दिखाई देते हैं. कुछ बच्चे चुप हो जाते हैं, जबकि कुछ गुस्सैल या डरपोक बन सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बच्चों की सही मदद की जा सकती है.

ज्येष्ठ अमावस्या 2026: जाने अद्भुत सयोंग पर सेवा का पुण्य

वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) शनिवार, 16 मई 2026 को मनाई जाएगी। यह अमावस्या शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग के कारण अत्यंत शुभ है। इस दिन पवित्र स्नान, दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में शारीरिक शुद्धि के लिए स्नान और व्रत तथा समाज में जरुरतमन्द, निर्धन, बीमारों की सेवा और पशु-पक्षी या जानवरों की सेवा को सर्वोपरि माना गया है इसलिए इस गर्मी के मौसम में आने वाली ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) के दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद निर्धन लोगों को धन, अन्न, वस्त्र या काले तिल का दान करना शुभ माना गया है। 

लद्दाख घूमें सिर्फ ४ दिन में; मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने तस्वीरों के साथ बताया ट्रैवल प्लान

यदि आप कम दिनों में लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म का यह 4 दिन का ट्रैवल प्लान आपके...

Popular Articles