Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

Obesity: वजन कम होगा तेजी से, बस कुछ ही दिनों में हो जाएंगे फिट

Obesity (मोटापा) या वजन बढ़ने के पीछे बिगड़ती हुई जीवनशैली और खराब खानपान ज़िम्मेदार है। ऐसे में मोटापे को कंट्रोल करने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ हलके फुल्के बदलाव करें। वजन (Obesity) कम करने के लिए जो चीज़ सबसे ज़रूरी है वो है हर रोज की जीवनशैली या दिनचर्या के साथ हेल्दी और संतुलित डाइट को फॉलो करना।

मोटापा (Obesity) कम करने आसान तरीके

नींबू पानी या डिटॉक्स वॉटर से करें दिन की शुरुआत:

वजन (Obesity) कम करने के लिए अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी या डिटॉक्स वॉटर से करें। इसके लिए सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और शरीर का पूरा सिस्टम धीरे-धीरे डिटॉक्स होता है। इसके अलावा भीगे हुए मेथी के बीजों को शामिल करने से भूख कम लगती है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक फाइबर होता है। यह कॉम्बो फैट बर्निंग में मदद करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है, खासकर जब इसे हर सुबह लगातार लिया जाए।

रात का खाना 7 बजे से पहले खा लें:

वजन (Obesity) कम करने के लिए, रात के खाने को शाम 7 बजे से पहले खाएं। रात का खाना जल्दी खाने से पाचन तंत्र को पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है, जिसका मतलब है कि रात भर कम वसा जमा होती है। आप डिनर में हल्का भोजन या सूप, रोस्टेड सब्जियाँ या खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद लें:

वजन (Obesity) कम करने के लिए रात के समय पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है, एक स्वस्थ शरीर के लिए ७ से ८ घंटे सोना अनिवार्य मन गया है। और सुबह सूर्य उदय से पहले भी उठना जरूरी है।

3-4 लीटर पानी पिएं:

वजन (Obesity) कम करने के लिए ज़रूरी है आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। पूरे दिन पर्याप्त पानी पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और चयापचय सुचारू रूप से चलता है। भोजन के बीच में अदरक, दालचीनी या कैमोमाइल जैसी हर्बल चाय पीने से पेट को आराम मिलता है और जिद्दी फैट को जलाने में मदद मिलती है।

चीनी का सेवन छोड़ दें:

चीनी का सेवन कम से कम करें या बंद कर दें। मोटापा (Obesity) बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजहों में से एक चीनी का सेवन है। इसलिए चीनी को तुरंत अपनी डाइट से बाहर करें। ऐसा करने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। आप चीनी की जगह डाइट में सेब, नाशपाती या खजूर जैसे फलों को शामिल करें।

रोजाना 45 मिनट की तेज सैर करें:

हर दिन कम से कम 45 मिनट की तेज सैर, खास तौर पर रात के भोजन के बाद, रक्त शर्करा को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने और अतिरिक्त कैलोरी जलाने में मदद करती है। यह नींद में भी सुधार करता है. यह वजन (Obesity) घटाने में एक सबसे महत्वपूर्ण कारक है।

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है,जिनका हमारे द्वारा सत्यापन नहीं किया जाता है। किसी भी भ्रम की समस्या की स्थिति में योग्य विशेषज्ञ से परामर्श करें, और मार्ग-दर्शन प्राप्त करें। चिकित्सा संबंधी समाचार, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, इतिहास, पुराण शास्त्र आदि विषयों पर प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न स्रोतों से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि मोंकटाइम्स.कॉम नहीं करता है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले उस विषय से संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles