Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपा जापान, म्यांमार में तबाही के बाद पहली बार इतना तेज भूकंप

Japan Earthquake News: जापान के क्यूशू में 2 अप्रैल की शाम साढ़े 7 बजे बेहद तेज भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) की तरफ से रिक्टर स्केल पर भूकंप का मैग्नीट्यूड 6 बताया गया.

देश के NCS के मुताबिक, जापान के क्यूशू में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. साथ ही जापानी सरकार ने 9 तीव्रता के मेगा भूकंप की भी चेतावनी दी.

इससे पहले म्यांमार में आये भूकंप से हजारों लोगों की मौतें हुईं है और जिसमें बचाव कार्य अभी भी जारी है.

Japan Earthquake (टोक्यो): म्यांमार अभी भूकंप के झटकों से उबर तक नहीं सका था कि जापान में भी धरती डोल उठी. 2 अप्रैल की शाम जापान के क्यूशू क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. म्यांमार में आए 7 से अधिक मैग्नीट्यूड वाले भूकंपों के बाद यह सबसे तगड़ा भूकंप रहा. हालांकि, अभी तक इससे बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर नहीं है.

एक दिन पहले ही जापान सरकार ने एक भीषण भूकंप की चेतावनी दी थी. जापानी सरकार के अनुसार, प्रशांत तट के पास 9 तीव्रता का विशाल भूकंप (मेगा भूकंप) आ सकता है, जिससे 2.7 लाख लोगों की मौत हो सकती है और अर्थव्यवस्था को 181 खरब डॉलर का नुकसान हो सकता है.

आएगा बड़ा भूकंप! जापानी सरकार ने जताई आशंका

जापानी सरकार ने इसी हफ्ते बेहद ताकतवर भूकंप की आशंका जताई. उनके मुताबिक, नंकाई ट्रफ जोन (समुद्र तल का हिलता हुआ क्षेत्र) में 80% संभावना है कि 8 से 9 तीव्रता का भूकंप आएगा. सबसे बुरी स्थिति में, 12.3 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ सकता है और 2,98,000 लोगों की जान जा सकती है. 2011 में 9 तीव्रता के भूकंप और सुनामी से जापान में 15,000 लोगों की मौत हुई थी.

म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 2,719 मौतें

वहीं, म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से अब तक 2,719 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,521 घायल हुए हैं. 441 लोग अभी भी लापता हैं. इसके बावजूद, सैन्य सरकार ने जातीय विद्रोही समूहों के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखा है और मानवीय सहायता में बाधा डाली है. इंटरनेट प्रतिबंध और हवाई हमलों से राहत कार्य प्रभावित हुआ है.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles