Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

कोचीन शिपयार्ड को 450 करोड़ रुपये में आठ ‘टग बोट’ का ऑर्डर

कोचीन शिपयार्ड को 450 करोड़ रुपये में आठ ‘टग बोट’ का ऑर्डर

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports)  एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Limited) को आठ ‘टग बोट’ (Tugboat) के लिए 450 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। ‘टग बोट’ ऐसी छोटी नौकी होती हैं, जो बंदरगाहों के पास बड़े जहाजों को आगे पीछे ले जाने में मददगार होती हैं। Adani Ports, एपीएसईजेड (APSEZ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इनकी आपूर्ति दिसंबर, 2026 से मई, 2028 तक होने की उम्मीद है। इससे भारतीय बंदरगाहों में पोत परिचालन की दक्षता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Adani Ports (एपीएसईजेड) के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्विनी गुप्ता ने कहा, “स्थानीय विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाकर हमारा लक्ष्य ‘मेक इन इंडिया’ (भारत में बनाओ) पहल में योगदान देना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि हमारा परिचालन सुरक्षा और दक्षता के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो।”

इससे पहले, Adani Ports (APSEZ) ने ओशन स्पार्कल लिमिटेड ( Ocean Sparkle Limited ) के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को दो 62-टन बोलार्ड पुल एएसडी (अजीमुथिंग स्टर्न ड्राइव) ‘टग’ के निर्माण का ऑर्डर दिया था। दोनों ‘टग’ की आपूर्ति समय से पहले की गयी। इन्हें पारादीप बंदरगाह और न्यू मैंगलोर बंदरगाह पर तैनात किया गया। कंपनी ने कहा कि वर्तमान में तीन अतिरिक्त एएसडी ‘टग’ का विनिर्माण कार्य चल रहा है, जिससे कुल ऑर्डर 13 ‘टग’ का हो गया है। इसका उद्देश्य बंदरगाह क्षेत्र में कुशल और विश्वसनीय सेवाओं के लिए एक युवा बेड़ा उपलब्ध कराना है।

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles