Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

हरी मिर्च चटनी लहसुन के साथ

लोग खाने के साथ अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी हरा-धनिया और पुदीना की चटनी को खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आपको हरी मिर्च और लहसुन की इस तीखी चटनी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। सबसे अच्छी बात ये है कि इस चटनी को आसानी से स्टोर किया जा सकता है

सबसे पहले, हरी मिर्च लहसुन की चटनी बनाने से एक दिन पहले हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों (हरा लहसुन, लंबी पत्ती )  को धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए।

अब मिक्सी में 5 हरी मिर्च, 3 लाल मिर्च और 4 गोल लाल मिर्च समेत 20 लहसुन की कलियों को भी डाल दीजिए। (चटनी की मात्रा के अनुसार मिर्च और लहसुन को मिलाएं)

मिक्सर में सूखे हुए हरे धनिया के पत्तों और लहसुन के पत्तों (हरा लहसुन, लंबी पत्ती ) को भी एड कर दीजिए। आखिर में एक-चौथाई कप विनेगर और नमक भी डाल दीजिए।

अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इसके बाद एक सूखे कांच के कंटेनर में इस चटनी को निकाल लीजिए।

पैन में दो स्पून सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। अब इस गर्म तेल में हाफ स्पून जीरा, हाफ स्पून कलौंजी और हींग भी डाल दीजिए।

इसके बाद तड़के को हरी मिर्च लहसुन की चटनी के ऊपर डाल दीजिए। आपकी हरी मिर्च लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

आपको इस हरी मिर्च लहसुन की चटनी को स्टोर करने के तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए।

एक एयर टाइट जार को स्मोक से गर्म कर लीजिए। अब इस कंटेनर में हरी मिर्च लहसुन की चटनी को भर दीजिए।

इस तरीके से हरी मिर्च और लहसुन की चटनी को स्टोर करके चटनी में न तो महक आएगी और न ही चटनी जल्दी खराब होगी।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles