Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

वास्तु के अनुसार छत पर क्या रखने से दूर होगी निगेटिव एनर्जी?

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र हमारी प्राचीन भारतीय वास्तुकला (Architecture) और वास्तु विज्ञान (Architectural Science) का एक अहम पहलू है। वास्तुकला घर के निर्माण और व्यवस्था के जरिए पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है।

आधुनिक युग में और शहरों में जगह की कमी के कारण कई लोग अपनी छत को ही घर का बगीचा बनाने और शाम या रात में  टहलने, मौसम का आनंद लेने या फिर सितारों को देखने के लिए करते हैं। लेकिन घर के अन्य कोनों की तरह वास्तु के दृष्टिकोण से शायद ही यह हमारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं अगर आप घर की छत को साफ रखते हैं, तो इसका पूरे घर पर सकारात्मक असर पड़ता है।

वास्तु के अनुसार घर की छत पर कुछ चीजों को रखने से निगेटिव एनर्जी का प्रवेश रुकता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की छत पर कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए।

सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर कि छत पर अवांछित चीजें और कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए छत की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।

पौधे

वास्तु के अनुसार, पौधे प्राकृतिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। तथा विभिन्न प्रकार के पौधों के अलग-अलग गुण और ऊर्जा स्तर होते हैं। इन पौधों को सही दिशा में लगाने से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

त्रिशूल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव का प्रतीक त्रिशूल निगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायक होता है। साथ ही यह पॉजिटिव एनर्जी को भी आकर्षित करने में मदद करता है। त्रिशूल छत पर रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण रहता है।

धातु की वस्तुएं

वास्तु के अनुसार, आप छत पर धातु की वस्तुएं जैसे विंड चाइम या फिर धातु की मूर्तियां भी रख सकते हैं। यह भी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करता है।

ओंकार और स्वास्तिक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्राचीन भारतीय प्रतीक ओंकार और स्वास्तिक चिन्ह सकारात्मक ऊर्जा औऱ शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसको छत पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

घर कि छत क्या रखने से बचें?

सूखे या कांटेदार पौधे:  वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर कि छत पर भूलकर भी सूखे व कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह निगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं।

 

 

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है,जिनका हमारे द्वारा सत्यापन नहीं किया जाता है। किसी भी भ्रम की समस्या की स्थिति में योग्य विशेषज्ञ से परामर्श करें, और मार्ग-दर्शन प्राप्त करें। चिकित्सा संबंधी समाचार, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, इतिहास, पुराण शास्त्र आदि विषयों पर प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न स्रोतों से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले उस विषय से संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles