Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

दांतों की उपयोगिता और स्वस्थ दांत अन्य बीमारी को कैसे रोकते सकते हैं

 

दांत हमारे शरीर और सेहत दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. दांतों का मुख्य काम सिर्फ खाना चबाना नहीं है, यह हमारे कई कामों के लिए बहुत जरूरी है जैसे,

दांतों की उपयोगिता (Usefulness of Teeth):

  • दांत खाने को छोटे टुकड़ों में काटने और चबाने में मदद करते हैं।
  • दांत बोलने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. सही दांतों के बिना शब्दों को स्पष्ट रूप से उच्चारण करना मुश्किल होता है।
  • दांत चेहरे की संरचना और आकार को बनाए रखने में मदद करते हैं. अगर दांत खराब हो जाते हैं या गिर जाते हैं तो चेहरे की मांसपेशियां और हड्डियां प्रभावित हो सकती है.

दांतों की हेल्थ पूरे शरीर की सेहत से जुड़ा होता है। मसूड़ों की बीमारी (Gum Disease) और खराब दांत शरीर की कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दांतों (Healthy Teeth) का होना जरूरी है.

अगर दांतों में सड़न है तो इससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज और इंफेक्शन डिजीज का खतरा बढ़ जाता है,

Give up bad habits:

आधिक नमकीन वाली चीजें जिनमें बहुत अधिक मात्रा में सोडियम होता है और इसके साथ ही इसमें बहुत अधिक स्टार्च भी होता है तथा यह स्टार्च शरीर में जा कर शुगर में बदल जाता है। जब आप इन चीजों को ज्यादा खाएंगे तो इससे दांतों में कैविटी और प्लैक यानी गंदगी जमा होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मसूड़ों में बैक्टीरिया पैदा होकर दांतों को नुकसान पहुँचा सकते हैं

कार्बोनेटेड ड्रिंक-आजकल नई जेनरेशन के लोगों में सॉफ्ट ड्रिक या सोडा ड्रिक पीने की काफी आदत है. सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा ड्रिक्स दांतों की उपरी परत के इनामेल को नष्ट करने लगते हैं.

दांतों की देखभाल कैसे करें (Dental Care):

  • संतुलित भोजन करें जिससे , दांतों को कैल्शियम और मसूँड़ों की मासपेशियों की पर्याप्त मजबूती मिले
  • आहार या भोजन के उपरांत ब्रश या मंजन अवश्य करें।
  • खाने क बाद पर्याप्त पानी पियें
  • सोने से पहले मंजन अवश्य करें
  • वर्ष में 1 या 2 बार अथवा जरूरत के अनुसार डेन्टिस्ट (दांतों के डॉक्टर) से चेक-अप जरूर करवाएं।

अस्वीकरण (Disclaimer): यहाँ दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है, जिनका हमारे द्वारा सत्यापन नहीं किया जाता है। है। किसी भी समस्या की स्थिति में योग्य विशेषज्ञ से मार्ग-दर्शन प्राप्त करें। अन्य जैसे, चिकित्सा संबंधी समाचार, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर मोंकटाइम्स.कॉम में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न स्रोतों से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि मोंकटाइम्स.कॉम नहीं करता है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले उस विषय से संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles