Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा को इस्लाम धर्म पर टिप्पणी करने के आरोप में सज़ा

श्रीलंका में बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा को इस्लाम धर्म पर टिप्पणी करने के आरोप में नौ महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई है.

साथ ही बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा पर 1500 श्रीलंकाई रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना देने में नाकाम रहने पर उन्हें एक और महीने जेल में रहना होगा.

बौद्ध भिक्षु गालागोडाटे ज्ञानसारा श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के नज़दीकी सहयोगी रहे हैं.

गोटाबाया राजपक्षे को 2022 में श्रीलंकाई जनता के व्यापक विरोध के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी.

बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा को वर्ष 2016 के एक मामले में इस्लाम पर टिप्पणी करने के लिए गुरुवार को दोषी ठहराया गया था.

बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा श्रीलंका में मुसलमानों के समुदाय के कट्टरपंथियों की देश विरोधी और बौद्ध धर्म विरोधी, गतिविधिओं को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं जिससे उन पर कई प्रकार के आरोप लगते रहे हैं.

पिछले साल दिसंबर-2024 में उन्हें इस आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया था.

बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा को सज़ा सुनाते समय अदालत ने कहा कि श्रीलंका में कोई किसी भी धर्म का क्यों न हो, उसे संविधान अपना धर्म मानने की पूरी आज़ादी देता है.

बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा ने अपनी सजा के ख़िलाफ़ अपील की थी. लेकिन अदालत ने उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी.

गोटाबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति रहने के दौरान, बौद्ध भिक्षु ज्ञानसारा को देश में धार्मिक एकता बरकरार रखने के लिए बनी एक टास्क फोर्स का अध्यक्ष बनाया गया था.

टास्क फोर्स के ज़िम्मे धार्मिक एकता बरकरार रखने के लिए क़ानून में सुधार सुझाने का काम था.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles