Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

तरबूज़ मीठा है या नहीं?; बिना काटे ऊपर से पहचानने के तरीके जाने

गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज़ की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि यह फल खाने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. लेकिन कई बार बाहर से ताजा दिखने वाला अंदर से फीका और बेस्वाद निकलता है।

वैसे तो इसे हर मौसम में खाया जाता है लेकिन, गर्मी के मौसम में इसे खाना बहुत फ़ायदेमंद भी माना जाता है। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है.

तरबूज़ को ठंडा और ताज़गी देने वाला फल माना जाता है. इसकी की तासीर ठंडी होती है. लेकिन रात इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, पानी की मात्रा अधिक होने और रात में शरीर की सक्रियता कम होने के कारण यह रात में पाचन तंत्र को प्रक्रिया को निष्क्रिय करने का काम करता है. इसलिए शाम के बाद नहीं खाना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि हर बार मीठा और रसीला तरबूज ही घर लाएं, तो कुछ आसान सुझावों को ज़रूर अपनाएं.

तरबूज़ मीठा है या नहीं कैसे पहचानें?

  • अगर एक ही आकार के दो तरबूज़ हों, तो जो भारी लगे, वही चुनें। भारी फल में पानी और मिठास अधिक होती है, जबकि हल्का फल कम पका और सूखा हो सकता है।
  • तरबूज़ को हल्के से थपथपाएं। अगर अंदर से खोखली और गूंजती हुई आवाज़ आए, तो समझिए कि वह पका हुआ और मीठा है। यदि आवाज़ भारी और ठोस हो, तो वह कच्चा हो सकता है।
  • तरबूज़ के नीचे की सतह पर पीला या क्रीम रंग का धब्बा होना चाहिए। यह धब्बा बताता है कि यह ज़मीन पर पक रहा था और पूरी तरह तैयार है। अगर यह धब्बा सफेद या हरे रंग का हो, तो कच्चा हो सकता है।
  • मीठे तरबूज़ का छिलका गहरे हरे रंग का और थोड़ा खुरदुरा होता है। अगर छिलका बहुत चमकदार और चिकना हो, तो वह अभी अधपका हो सकता है।
  • गोल आकार के तरबूज़ अक्सर अधिक मीठे होते हैं, जबकि लंबे या अंडाकार कम मीठे हो सकते हैं।
  • अगर तरबूज़ के छिलके पर जाल या दरार जैसे हल्के निशान हों, तो यह संकेत है कि उसमें शुगर की मात्रा ज्यादा है और वह मीठा भी होगा।

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप हर बार बाजार से मीठा, रसीला और स्वादिष्ट तरबूज़ खरीद सकते है.

तरबूज़ खाने के क्या फायदे हैं?

  • शरीर को हाइड्रेट रखता है
  • वज़न घटाने में मदद करता है
  • पाचन क्रिया को बेहतर करता है
  • मांसपेशियों को मज़बूत करता है
  • शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है

तरबूज़ में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

तरबूज़ (Watermelon) में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, साइट्रलाइन नामक अमीनो एसिड, लाइकोपीन, फ़ाइबर, कैल्शियम, ज़िंक, राइबोफ़्लेविन, नियासिन आदि पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।

विज्ञानिक विश्लेषण के अनुसार तरबूज़ के प्रति 100 grams में 30 कैलॉरी (Calories) पाये जाते हैं। तथा इसमें अन्य तत्व या अव्यव (प्रति 100 grams में) प्रतिशत के अनुसार इस प्रकार हैं।

  • Nutrient Amount(g) DV(%)
  • Total Fat 0.2 g 0%
  • Cholesterol 0 mg 0%
  • Sodium 1 mg 0%
  • Potassium 112 mg 3%
  • Total Carbohydrate 8 g 2%
  • Protein 0.6 g 1%

तरबूज़ (Watermelon) की तासीर ठंडी होती है।  रात में सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, पानी की मात्रा अधिक होने और रात में शरीर की सक्रियता कम होने के कारण यह रात में पाचन तंत्र को प्रक्रिया को निष्क्रिय करने का काम करता है. इसलिए इसको शाम के बाद नहीं खाना चाहिए।

Popular Articles