Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

ज्येष्ठ अमावस्या 2026: जाने अद्भुत सयोंग पर सेवा का पुण्य

वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) शनिवार, 16 मई 2026 को मनाई जाएगी। यह अमावस्या शनि जयंती और वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग के कारण अत्यंत शुभ है। इस दिन पवित्र स्नान, दान और पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है।

ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) 2026

  • तिथि: 16 मई 2026 (शनिवार)
  • अमावस्या प्रारंभ का समय : 16 मई 2026 को सुबह 05:11 बजे
  • अमावस्या समाप्त का समय : 17 मई 2026 को सुबह 01:30 बजे (16-17 की मध्यरात्रि)
  • स्नान-दान का शुभ मुहूर्त: सुबह 08:56 से 10:40 बजे तक

ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) का विशेष महत्व और अनुष्ठान

  • शनि जयंती: ज्येष्ठ अमावस्या पर ही शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव कम होते हैं। शनि देव को सरसों का तेल, काले तिल और काले वस्त्र अर्पित किए जाते हैं।
  • वट सावित्री व्रत: उत्तर भारत में महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए वट वृक्ष (बरगद) की पूजा करती हैं।
  • पितृ तर्पण: यह अमावस्या पितरों की शांति के लिए दान और पिंडदान करने के लिए बहुत पवित्र मानी जाती है

सनातन धर्म में ज्येष्ठ अमावस्या को पितरों की पूजा, तर्पण और पिंडदान के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस बार यह तिथि शुभ सयोंग मे आ रही है. जिसे आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का विशेष दिन माना जा रहा है.

मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए तर्पण और पिंडदान से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। माना जाता है कि, यदि कोई व्यक्ति ये कर्म नहीं कर पाए, तो राशि अनुसार दान करके भी पितरों को प्रसन्न कर सकता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाया जा सकता है.

कब मनाई जाएगी ज्येष्ठ अमावस्या?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट से प्रारंभ होगी और 16 और 17 मई की मध्यरात्रि 1 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या 16 मई को होगी.

सनातन धर्म में सेवा सर्वोपरि

सनातन धर्म में शारीरिक शुद्धि के लिए स्नान और व्रत तथा समाज में जरुरतमन्द, निर्धन, बीमारों की सेवा और पशु-पक्षी या जानवरों की सेवा को सर्वोपरि माना गया है इसलिए इस गर्मी के मौसम में आने वाली ज्येष्ठ अमावस्या (जेठ अमावस) के दिन पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद निर्धन लोगों को धन, अन्न, वस्त्र या काले तिल का दान करना शुभ माना गया है।

 

 

गौरी शंकर रुद्राक्ष: परिवार में सुख-शांति के लिए विशेष क्यों माना गया?

गौरी शंकर रुद्राक्ष एक अत्यंत दुर्लभ और चमत्कारी रुद्राक्ष है, जो भगवान शिव और माता पार्वती (शिव-शक्ति) के दिव्य मिलन और शाश्वत प्रेम का प्रतीक माना जाता है. इस रुद्राक्ष की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें दो रुद्राक्ष प्राकृतिक (Natural) रूप से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, जो अर्धनारीश्वर स्वरूप को दर्शाते हैं. कई लोग इसे घर के पूजा स्थान में रखते हैं, जबकि कुछ लोग इसे धारण भी करते हैं। वैदिक ज्योतिष में इसका संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो जीवन में सुख, सौंदर्य और आपसी संबंधों को नियंत्रित करता है। इसलिए इसे घर में सुख-शांति और पारिवारिक रिश्तों में प्रेम बढ़ाने वाला भी कहा जाता है.

गर्मी में हरा चारा पशुओं के लिए वरदान हैं; जाने सेहत और दूध क लिए जरूरी उपाय

पशुपालन में गाय, भैंस, और बकरी जैसे दुधारू पशुओं के लिए हरा चारा एक अत्यंत आवश्यक आहार है। यह उन्हें प्रोटीन, विटामिन और खनिज प्रदान करता है जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। हरे चारे की प्रमुख किस्मों में सुपर नेपियर घास, ज्वार, बाजरा, मक्का, और बरसीम शामिल हैं। यह पशुओं के पाचन तंत्र को तो मजबूत रखता ही है साथ में उन्हें सूखा चारा खाने में मदद भी करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में नमी होने से पशुओं को पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से भी बचाया जा सकता है।

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग : समृद्ध भारत की ओर बढ़ते कदम; राजस्थान में शुरू हुआ पहला प्लांट

यह सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भारत का पहला छोटा और मध्यम उद्यम (SME) है जिसने सेमीकंडक्टर चिप्स का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसे 'इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और सेमीकंडक्टर्स के मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की योजना' (Scheme for Promotion of Manufacturing of Electronic Components and Semiconductors) के तहत 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा के निवेश से विकसित किया गया है।57,000 वर्ग फुट में फैली और क्लास 10K और 100K क्लीनरूम से लैस यह सुविधा, Micro SD और फ्लैश स्टोरेज जैसे प्रोडक्ट्स के लिए मेमोरी चिप्स की पैकेजिंग करेगी। इसके साथ ही यह LED ड्राइवर ICs, eSIMs और RFID प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग भी करेगी।

बच्चों में तनाव जानने के लिए उनकी गतिविधियों का अर्थ कैसे समझे?

आज के आधुनिक समय में बच्चों में तनाव (Stress in Children) एक गंभीर और तेजी से बढ़ती हुई समस्या है। बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। पढ़ाई का दबाव, बढ़ती प्रतियोगिता, परिवार में झगड़े, सोशल मीडिया का असर या आसपास होने वाली नकारात्मक घटनाएं बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं. कई बार बच्चे अपने तनाव को खुलकर नहीं बता पाते, इसलिए माता-पिता के लिए उनके व्यवहार में होने वाले बदलावों को समझना बहुत जरूरी हो जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, हर उम्र के बच्चों में तनाव के संकेत अलग-अलग दिखाई देते हैं. कुछ बच्चे चुप हो जाते हैं, जबकि कुछ गुस्सैल या डरपोक बन सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बच्चों की सही मदद की जा सकती है.

लद्दाख घूमें सिर्फ ४ दिन में; मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म ने तस्वीरों के साथ बताया ट्रैवल प्लान

यदि आप कम दिनों में लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म का यह 4 दिन का ट्रैवल प्लान आपके...

पेट्रोपोलिस में प्रथम भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना

लैटिन अमेरिका में स्थापित भगवान गणेश की पहली प्राण-प्रतिष्ठित मूर्ति है। इस सांस्कृतिक मिलन समारोह का नेतृत्व जोनास मासेटी (विश्वनाथ) ने किया, जो ब्राजील में सनातन परंपराओं को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह वैश्विक सनातन कार्यक्रम दर्शाता है कि हिंदू धर्म सीमाहीन है और वैश्विक स्तर पर योग, वेदांत और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ रही है।

Popular Articles