Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

ज़ेलेंस्की को अमेरिका ने दी विनाशकारी मिसाइल के इस्तेमाल की अनुमति

यूक्रेन में ज़ेलेंस्की को अमेरिका ने विनाशकारी मिसाइल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है, जिसके कारण अब भयावह युद्ध की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिका ने यूक्रेन को सौंपी लंबी दूरी की मिसाइलों का रूस की सीमा के अंदर इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. इस मुद्दे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी है.

वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बयान जारी कर कहा, “मैं अपने उन साझेदारों का अभारी हूं जो कि एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर हमारा समर्थन करते हैं.”

उन्होंने कहा कि हमें अभी भी अपने सहयोगियों से ज़रूरी सुविधाएं नहीं मिली है, लेकिन हम लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम करना जारी रख रहे हैं.

ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मजबूत करने के लिए जो मैंने ‘विक्ट्री प्लान’ पेश किया था. इसमें लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता शामिल थी.

“मीडिया में बहुत कुछ कहा गया है कि हमें मंजूरी मिल गई है, लेकिन हमला शब्दों से नहीं किया जाता. इन बातों की घोषणा नहीं की जाती. मिसाइलें ख़ुद ही बोलेंगीं.”

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने देश की संसद के सामने रूस-यूक्रेन संघर्ष को ख़त्म करने के लिए ‘विक्ट्री प्लान’ पेश किया था.

इसके मुख्य बिंदुओं में नेटो में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण और रूस के अंदर लंबी दूरी तक हमला करने को लेकर सहयोगी देशों के प्रतिबंधों को हटाना शामिल था.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles