Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट: सबसे गर्म साल रहा 2024, तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा

क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट: जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अपनी वार्षिक क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रहा। इसने 2023 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। संगठन के अनुसार, 2024 में पहली बार वैश्विक तापमान 1850-1900 में निर्धारित आधार रेखा से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। यह रिपोर्ट 19 मार्च को यहां संगठन की महासचिव प्रो. सेलेस्टे साउलो ने जारी की।

इससे पहले की क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट में 2014 से 2023 का समय सबसे गर्म दशक के रूप में रिकॉर्ड किया गया था। इन 10 वर्षों में हीटवेव ने महासागरों को प्रभावित किया। साथ ही ग्लेशियरों को रिकॉर्ड नुकसान हुआ। यही नहीं साल 2024 में चक्रवात, बाढ़, सूखा और अन्य आपदाओं ने 2008 के बाद से सबसे अधिक लोगों को विस्थापित किया। लगभग 36 मिलियन लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सिचुआन भूकंप के बाद चीन में लाखों लोग विस्थापित हुए। बाढ़ ने भारत में भी लाखों लोगों को प्रभावित किया। सऊदी अरब सहित दर्जनों स्थानों में अभूतपूर्व हीटवेव दर्ज की गई। हज यात्रा के दौरान तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ।

क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट में आगाह किया है कि मानव निर्मित जलवायु परिवर्तन के संकेत 2024 में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। संभवतः 2024 पहला कैलेंडर वर्ष है, जिसका तापमान पूर्व औद्योगिक युग से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वैश्विक औसत सतही तापमान 1850-1900 के बीच 1.55 ± 0.13 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रिपोर्ट में जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए मजबूत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और जलवायु सेवाओं में निवेश की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

संगठन की महासचिव प्रो. सेलेस्टे साउलो ने कहा कि इस क्लाइमेट स्टेटस रिपोर्ट का मतलब यह नहीं है कि पेरिस समझौते के दीर्घकालिक तापमान लक्ष्य पहुंच से बाहर हैं। यह एक चेतावनी है कि हम अपने जीवन, अर्थव्यवस्था और ग्रह के लिए जोखिम बढ़ा रहे हैं। 2024 के दौरान महासागर गर्म होते रहे। समुद्र का स्तर बढ़ता रहा और अम्लता बढ़ती रही। ग्लेशियर तेजी से पिघल और सिकुड़ रहे हैं। इस जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में विनाशकारी परिणाम सामने आ रहे हैं।

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles