अमेरिका में 1 प्रतिशत से भी कम आबादी कम होने के बावजूद भी, हिंदू सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक समुदाय है। प्यू रिसर्च की रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) से पता चला है कि हायर एजुकेशन के मामले में हिंदू, यहूदियों से भी आगे हैं. दुनिया मे सबसे प्राचीन और जीव की उत्पत्ति के साथ शुरू होने वाला हिन्दू धर्म सामाजिक व्यवस्था, संस्कार, आध्यात्म, ज्ञान और विज्ञान पर आधारित होने के कारण सबसे शिक्षित और ज्ञानवान है।
अमेरिका मे हिंदू धर्म
अमेरिका में हिंदू धर्म एक तेजी से बढ़ता धर्म है, जहाँ लगभग 4 मिलियन से अधिक हिंदू निवास करते हैं, जो कुल अमेरिकी आबादी का लगभग 1% के पास या नीचे हैं। यहाँ के अधिकांश हिंदू भारतीय मूल के हैं, और ये मुख्य रूप से न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया जैसे शहरी क्षेत्रों में केंद्रित हैं।
अमेरिका में 1,000 से अधिक हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र हैं, जैसे कि न्यू जर्सी में बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण अक्षरधाम, जो यहाँ की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक हैं। लेकिन हाल के वर्षों में, हिंदू मंदिरों और समुदायों को निशाना बनाकर की गई कुछ तोड़फोड़ की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। फिर भी, हिंदू समुदाय अमेरिकी समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी के साथ धर्म का पालन कर रहा है।
अमेरिका में अधिकांश हिंदू भारतीय मूल के होने के अलावा, कैरिबियन (गुयाना, सूरीनाम), अफ्रीकी, यूरोपीय, हिस्पैनिक और अन्य एशियाई मूल के हिंदू भी रहते हैं।
सबसे शिक्षित धार्मिक समुदाय
अमेरिका के वॉशिंगटन में स्थित मशहूर ग्लोबल थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की ताजा स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले हिन्दू धर्म के लोग सबसे शिक्षित धार्मिक समुदाय के तौर पर रहते हैं।
इस मामले में उन्होंने पारंपरिक रूप से सबसे शिक्षित माने जाने वाले यहूदी समुदाय को भी पीछे छोड़ दिया है. यह रिपोर्ट न केवल हिंदुओं की उच्च शैक्षणिक योग्यता को दर्शाती है बल्कि अमेरिका के आर्थिक और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी प्रदर्शित करती है.
जनसंख्या की दृष्टि से अमेरिका में ईसाई समुदाय कुल आबादी का बड़ा हिस्सा लगभग 70% है, लेकिन उनके कई उपसमूह जैसे इवैंजेलिकल प्रोटेस्टेंट (29%) और ऐतिहासिक रूप से ब्लैक प्रोटेस्टेंट (24%) में कॉलेज ग्रेजुएट्स का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से कम है।
रिसर्च सेंटर द्वारा जारी रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) के आंकड़ों ने अमेरिकी समाज की एक नई तस्वीर पेश की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा के मामले में हिन्दू समुदाय सबसे शीर्ष पर है. स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले 10 में से 7 हिंदुओं (यानी 70 प्रतिशत) के पास बैचलर डिग्री या उससे उच्च स्तर की शिक्षा है.
इस रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि शिक्षा के मामले में दूसरे नंबर पर रहने वाले यहूदी समुदाय के 65 प्रतिशत लोगों के पास डिग्री है लेकिन जब हिंदुओं की तुलना पूरे अमेरिका के औसत से की जाए तो उनकी सफलता और भी बड़ी नजर आती है.
अमेरिका के कुल वयस्कों में से केवल 35 प्रतिशत के पास ही कॉलेज स्तर की डिग्री है जबकि हिंदुओं का आंकड़ा 70 प्रतिशत है. मतलब कि, अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं की शैक्षणिक योग्यता वहां के राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है.
स्टडी के अनुसार, अमेरिका में हिंदुओं और यहूदियों का शैक्षणिक स्तर राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है. आंकड़ों के मुताबिक, 10 में से 7 हिन्दू (70 प्रतिशत) और 65 प्रतिशत यहूदियों के पास बैचलर डिग्री या उससे उच्च स्तर की शिक्षा है.
इसकी तुलना में अमेरिका के कुल वयस्कों में से केवल 35 प्रतिशत ही इस स्तर तक पढ़ाई कर पाए हैं.
रिपोर्ट के अनुसार औसत से अधिक उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले अन्य धार्मिक समूहों में मुस्लिम, बौद्ध और ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन शामिल हैं. जिनमे करीब 40 प्रतिशत के पास बैचलर डिग्री मौजूद है.
अन्य समुदायों की शिक्षा
अन्य समुदायों की तुलना में मुस्लिम, बौद्ध और ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन समुदायों में भी शिक्षा के प्रति जागरुकता देखी गई है, जहां हर 10 में से 4 से ज्यादा वयस्कों के पास कम से कम बैचलर डिग्री मौजूद है.
मेनलाइन प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन का स्टडी के प्रति झुकाव कम नही है उनकी शिक्षा का स्तर भी अमेरिकी राष्ट्रीय औसत (35%) से ऊपर पाया गया है। मेनलाइन प्रोटेस्टेंट क्रिश्चियन अमेरिका के उन पारंपरिक और ऐतिहासिक ईसाई समुदायों को कहा जाता है जो सामाजिक और धार्मिक रूप से उदार या लिबरल माने जाते हैं.
रिपोर्ट में बताया गया है कि इवेंजेलिकल प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक और पारंपरिक ब्लैक प्रोटेस्टेंट चर्च से जुड़े समुदायों में कॉलेज ग्रेजुएट्स की संख्या राष्ट्रीय औसत से कम दर्ज की गई. यानी इन समुदायों में उच्च शिक्षा प्राप्त लोगों का प्रतिशत देश के सामान्य औसत के मुकाबले थोड़ा पीछे रहा.
प्यू रिसर्च के अनुसार, अमेरिका की कुल वयस्क आबादी में लगभग 10 में से 4 लोगों के पास बैचलर डिग्री या उससे उच्च शिक्षा है. यह आंकड़ा विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच शिक्षा के एक बड़े अंतर को साफ तौर पर दर्शाता है.
प्यू रिसर्च सेंटर के नए विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समुदाय बनकर उभरे हैं जिनके बाद दूसरे स्थान पर यहूदी समुदाय आता है.

