Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

अमेरिका की नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति जारी, रूस के बाद अब चीन सुरक्षा प्राथमिकता नहीं

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय यानी पेंटागन की नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति के मुताबिक़, चीन अब अमेरिका के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा प्राथमिकता नहीं रहा है.

हर चार साल में जारी होने वाले इस दस्तावेज़ में कहा गया है कि अब अमेरिकी क्षेत्र और वेस्टर्न हेमिस्फ़ेयर (पश्चिमी गोलार्ध) की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी चिंता है.

अमेरिका के संदर्भ में “पश्चिमी गोलार्ध” का मतलब मुख्य रूप से उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों से माना जाता है. 34 पन्नों का यह दस्तावेज़ शुक्रवार को जारी किया गया.

पेंटागन के दस्तावेज़ में यह भी जोड़ा गया है कि अमेरिका ने लंबे समय तक उसके लोगों के “ठोस हितों” की अनदेखी की है. पेंटागन ने यह भी कहा है कि वह अमेरिका के सहयोगियों को “सीमित” समर्थन देगा.

यह दस्तावेज़ पिछले साल जारी हुई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि यूरोप “सांस्कृतिक पतन” का सामना कर रहा है. इस दस्तावेज़ में रूस को अमेरिका के लिए ख़तरा नहीं बताया गया था.

उस समय रूस ने कहा था कि यह दस्तावेज़ उसके नज़रिये से “काफ़ी हद तक मेल खाता है”.

इससे पहले 2022 की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में चीन से पैदा होने वाले “बहु-क्षेत्रीय ख़तरे” को शीर्ष रक्षा प्राथमिकता बताया गया था.

2018 में जारी दस्तावेज़ में चीन और रूस जैसी “संशोधनवादी शक्तियों” को अमेरिकी सुरक्षा के लिए “मुख्य चुनौती” कहा गया था.

 

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles