Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

फ्रूट फेस पैक गर्मियों में मुरझा गई त्वचा के लिए

फ्रूट फेस पैक: फल हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं यह तो हम सभी जानते हैं लेकिन ये फल त्वचा के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं हैं. यह हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन (Shahnaz Husain) का भी मानना है कि कुछ फल ऐसे होते हैं जो चेहरे को ग्लोइंग, बेदाग और चमकदार बनाते हैं.

तो अगर इस गर्मी भरे मौसम में आप मुरझाई और बेजान त्वचा से परेशान हैं, तो शहनाज हुसैन के यह फ्रूट फेस पैक (Fruit Face Pack) लगाकर एकदम ग्लोइंग और चमचमाती हुई त्वचा पा सकते हैं.

बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है गुड़हल का फूल, इन 4 तरीकों से सिर पर लगा सकते हैं इसे

फ्रूट फेस पैक

सेब का फेस पैक – सेब हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें पैक्टिन और टैनिन पाया जाता है जो स्किन को टाइट करने का काम करता है और स्किन टोन को इवन करता है.

जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है वो सेब का फेस पैक (Apple Face Pack) लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए सेब को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें और इसे ऐसे ही अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर साधारण पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन ब्राइट और टाइट होती है.

संतरे का फेस पैक करें ट्राई – स्वाद और सेहत में भरपूर संतरा विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है और विटामिन सी हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में आप संतरे से फेस पैक (Orange Face Pack) बनाने के लिए संतरे का रस निकाल लें.

इस जूस को अपने चेहरे पर ऐसे ही लगाएं या इसमें एलोवेरा जैल मिलाकर अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं. इस फेस पैक में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट पाया जाता है जो स्किन को क्लीन करने में मदद करता है और टैनिंग को दूर करता है. साथ ही, स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है. आप हफ्ते में 2 से 3 बार संतरे के रस का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. मोंक टाइम्स इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

देवी सीता का जनक की राज्यसभा में प्राकट्य

देवी सीता, पृथ्वी देवी (भूमि देवी) की पुत्री हैं और रामायण की मुख्य पात्र हैं। महर्षि वाल्मीकि के अपने शब्दों में, रामायण को सीता...

किसानों को कोल्ड स्टोरेज के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है सरकार

भारत में हर साल बहुत बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और बागवानी से जुड़े उत्पाद बर्बाद हो जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कोल्ड...

F-16 फाइटर जेट खरीदने वाला दुनिया का 30 वां देश बना

दक्षिण अमेरिका महादीप में स्थित पेरू की सरकार ने अपनी वायु सेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन से 12 नए...

अमरनाथ यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, अभी अप्लाई करें

अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक 57 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3,880...

Popular Articles