Top 5 This Week

लोकप्रिय ख़बरें

जटोली शिव मंदिर: अनोखा मंदिर जहाँ पत्थरों से आती है डमरू की आवाज

जटोली शिव मंदिर (Jatoli Shiv Mandir) भारत के उत्तर में स्थित पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है, जटोली शिव मंदिर की स्थापना श्री श्री 1008 स्वामी कृष्णानंद परमहंस महाराज ने की थी। स्वामी कृष्णानंद परमहंस 1950 में जटोली आए थे। जटोली की सुंदर घाटियों के बीच में स्थित है इस भव्य शिव मंदिर की स्थापना और निर्माण कार्य की शुरुआत स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने 1973 की थी.

स्वामी कृष्णानंद के 1983 में समाधि लेने के बाद मंदिर प्रबंधन ने मंदिर का निर्माण जारी रखा। मंदिर में 11 फुट लंबा स्वर्ण कलश चढ़ाया गया है। इससे मंदिर की ऊंचाई करीब 122 फुट तक पहुंच गई। पहाड़ी पर स्थित यह उत्तर भारत का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है।

जटोली शिव मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?

यह मंदिर अपनी भव्यता और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसके पत्थरों को थपथपाने पर डमरू की आवाज आती है। यह सुनने में भले ही आश्चर्य लगता है, लेकिन वहां जाने पर जब आप मंदिर के पत्थर थपथपाते हैं तो डमरू की ध्वनि सुनाई देती है।

जटोली शिव मंदिर लगभग 108 फीट ऊंचा है और इसे एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित है। इसका निर्माण बेहद मजबूत पत्थरों से किया गया है। मंदिर के पत्थरों को थपथपाने पर डमरू की आवाज आने की मान्यता है। यह मंदिर की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है। मंदिर के शिखर पर एक विशाल सोने का कलश स्थापित है,  मंदिर में एक विशाल स्फटिक शिवलिंग स्थापित है।

जटोली शिव मंदिर का इतिहास

जटोली शिव मंदिर का निर्माण स्वामी कृष्णानंद परमहंस के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ था। स्वामी कृष्णानंद परमहंस 1950 में जटोली आए थे और उन्होंने 1973 में जटोली में शिव मंदिर निर्माण का प्रण लिया,  लगभग 39 सालों की कड़ी मेहनत के बाद यह भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। स्वामी जी का 1983 में देहांत हो गया था, लेकिन उनके शिष्यों ने उनके प्रण  को पूरा किया और मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया।

मंदिर का मुख्य आकर्षण इसका विशाल स्फटिक शिवलिंग है। मंदिर परिसर में स्वामी कृष्णानंद की समाधि भी स्थित है। मंदिर के आसपास का प्राकृतिक दृश्य बेहद खूबसूरत हैं और यहां की अध्यात्मिक शांति को अधिक सुन्दर बनाते हैं।

कैसे पहुंचें जटोली शिव मंदिर?

जटोली शिव मंदिर सोलन शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित है। आप सोलन से बस या टैक्सी द्वारा जटोली पहुंच सकते हैं। जटोली शिव मंदिर एक अद्भुत वास्तुशिल्प का नमूना है और यह हिमाचल प्रदेश का गौरव है। यह जटोली शिव मंदिर शांति और आध्यात्मिकता का केंद्र है। यदि आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो जटोली शिव मंदिर जरूर देखें।

 

 

बर्नर फोन क्या है; देश में इस्तेमाल करना क्यों है मना?

बर्नर फोन (Burner Phone) एक सस्ता, प्रीपेड और डिस्पोजेबल मोबाइल फोन है, जिसे अक्सर अस्थायी उपयोग या उच्च गोपनीयता (privacy) के लिए इस्तेमाल किया...

आतंकिस्तान समर्थक पोस्टर के विडिओ की प्रामाणिकता पर शक

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकिस्तान (पाकिस्तान) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिफ मुनीर समर्थन में कथित ताैर पर पोस्टर लगाने का वीडियो...

रेलवे में हिंदुओं पर हलाल मांस क्यों थोपा जा रहा है?

रेल यात्री डॉ. सचिन बोधनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर हिंदू यात्रियों पर हलाल मांस थोपे जाने पर सवाल उठाया है।अभी यह बात...

बांग्लादेशी मुस्लिम जाली परमिट से ऑटो चलाते पाए गए

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने उन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक मीरा...

चार धाम यात्रा गाइड; समय और आरामदायक यात्रा के सुझाव

भारत देश पवित्र हिन्दू तीर्थस्थलों और मंदिरों से शोभायमान है और इसमें हिमालय की चार धाम यात्रा का एक विशेष स्थान है। हाल के...

महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा

Stock Market Holiday 1 May: अगले सप्ताह निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयर बाजार में निवेश के मौके एक दिन कम मिलेंगे. क्योंकि 1 मई...

Popular Articles